ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क(ONN)
हिमाचल प्रदेश संस्कृत अकादमी द्वारा आयोजित जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भगानी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
मंत्र उच्चारण प्रतियोगिता में कक्षा 7 की छात्रा तेजस्वी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। इसी प्रकार श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में कक्षा 9 की छात्रा अवनीत कौर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरव प्रदान किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 9 की छात्रा समृति ने द्वितीय स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजीव शर्मा जी ने सफल विद्यार्थियों को नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया तथा जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार परिश्रम और लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के शास्त्री अध्यापक अश्वनी कुमार ने मन्त्रोच्चारण में प्रथम छात्रा को श्री वेद व्यास चक्र, श्लोकोच्चारण में प्रथम छात्रा को महर्षि वाल्मीकि चक्र तथा भाषण प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा को श्री विवेकानंद चक्र से सम्मानित करने की नई शुरुआत की।
इस अवसर पर विद्यालय का मस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।
