ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN) राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में एनएसयूआई की नई इकाई का गठन किया गया, जिसमें प्रांजल तोमर को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर छात्र संगठन के युवा साथियों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि वे सौंपे गए दायित्वों का ईमानदारी व निष्ठा से निर्वहन करेंगे। प्रांजल तोमर को वर्ष 2023 में संगठन में कार्य करने का अवसर मिला था। संगठन द्वारा उन्हें जो भी जिम्मेदारियां सौंपी गईं, उन्हें उन्होंने मेहनत और लगन के साथ निभाया। उम्मीद जताई…
Read MoreDay: January 25, 2026
ईमानदारी की मिसाल: सुंदरनगर डिपो के ड्राइवर-कंडक्टर ने लौटाए 1 लाख रुपए
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के सुंदरनगर डिपो के ड्राइव और कंडक्टर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि ईमानदारी आज भी हमारे समाज में जीवित है. मनाली से दिल्ली रूट पर संचालित हो रही बस नंबर HP31D-3865 के परिचालक रमेश कुमार और चालक संतोष कुमार ने अपनी ईमानदारी और इंसानियत से न सिर्फ विभाग का मान बढ़ाया, बल्कि समाज के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण भी पेश किया है. HRTC प्रबंधन के अनुसार, जब HRTC बस दिल्ली पहुंची और सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार…
Read Moreबर्फबारी में भी नहीं रुकी शादी! बर्फीले रास्तों पर 7KM पैदल चलकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा…अंधेरे में निभाई रस्में
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक अनोखी और चौंकाने वाली शादी देखने को मिली। दरअसल, भारी बर्फबारी के बीच भी प्रेम और जज्बे की मिसाल पेश करते हुए दूल्हा गितेश ठाकुर अपने दोस्तों और करीबी रिश्तेदारों के साथ दुल्हन के घर तक पहुंचा और विवाह की रस्में पूरी कीं। इसके बाद बर्फ के बीच पैदल चलकर ही दुल्हन अपने ससुराल पहुंची। पैदल बारात लेकर पहुंचा दूल्हा जानकारी के मुताबिक, जिले के सराज क्षेत्र में 23 जनवरी को हुई भारी हिमपात के कारण सड़कें बंद हो…
Read Moreदर्दनाक कार हादसा, रोनहाट में सड़क से 250 फीट गहरी खाई में जा गिरी कार, 4 लोग थे सवार
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश में जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। शिलाई के रोनहाट में हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कार चालक को हल्की चोटें लगी है। कार सड़क से करीब 250 फीट गहरी खाई में जा गिरी। रोनहाट पुलिस से प्राप्त जानकारी के रोनहाट के नजदीक तालों खड्ड के पास एचपी वहीं 21 वर्षीय रघुबीर सिंह पुत्र संतराम निवासी गांव झकांडों, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर और 17 वर्षीय प्रकाश सिंह…
Read Moreहिमाचल बोर्ड ने परीक्षा पैटर्न में किया बड़ा बदलाव, 3 मार्च से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं; 30 अप्रैल तक परिणाम
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) लाखों छात्रों और अभिभावकों के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने वार्षिक परीक्षा-2026 का कार्यक्रम घोषित किया है। निष्पक्षता और छात्र कल्याण को ध्यान में रखते हुए परीक्षा पद्धति में कई बड़े सुधार किए गए हैं। यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए एचपीबीओएसई के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं, जिनमें राज्य मुक्त विद्यालय (एचपीएसओएस) की परीक्षाएं भी शामिल हैं, 3 मार्च से एक साथ शुरू होंगी। उन्होंने कहा…
Read Moreशाम तक घर नहीं लौटा छात्र… फिर तलाशने निकले पिता के पैरों तले खिसक गई जमीन
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) ऊना जिले के अंब उपमंडल में शनिवार की रात एक ऐसी ही हृदयविदारक घटना घटी, जिसने मुबारिकपुर क्षेत्र में मातम पसरा दिया है। कलरुही स्कूल में पढ़ने वाले विनय कुमार की एक सड़क दुर्घटना में असामयिक मृत्यु ने न केवल एक परिवार का भविष्य छीन लिया, बल्कि स्थानीय प्रशासन और सड़क सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या है पूरी घटना? वार्ड नंबर-6, मुबारिकपुर के रहने वाले गुरदयाल सिंह का पुत्र विनय शनिवार को सामान्य दिनों की तरह घर से निकला था, लेकिन…
Read MoreHPTDC के लिए बड़ी उपलब्धि, होटल न्यू रोस कॉमन, कसौली में इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट सेवा का शुभारंभ..
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि का दिन रहा, जब होटल न्यू रोस कॉमन, कसौली में इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट सेवा का शुभारंभ किया गया। यह पर्यावरण-अनुकूल पहल माननीय अध्यक्ष श्री रघुबीर सिंह बाली जी के अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन में शुरू की गई, जिसका उद्देश्य पर्यटकों को सुगम, सुरक्षित एवं सतत परिवहन सुविधा प्रदान करना है। इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट सेवा को माननीय अध्यक्ष श्री रघुबीर सिंह बाली जी द्वारा ऑनलाइन माध्यम से विधिवत हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर…
Read Moreहिमाचल में 26 से 28 जनवरी तक भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया पश्चिमी विक्षोभ का अलर्ट
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा घाटी में भारी बारिश हुई और धौलाधार पर्वत श्रृंखला में पिछले दो दिनों से हिमपात हो रहा है। कई महीनों के लंबे सूखे के बाद तापमान में भारी गिरावट आई है। घाटी में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हिमाचल प्रदेश के लिए अलर्ट जारी कर कहा है कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के 26 से 28 जनवरी तक राज्य को प्रभावित करने की संभावना है, जिससे कई क्षेत्रों में भारी हिमपात और बारिश हो सकती…
Read Moreहिमाचल प्रदेश संस्कृत अकादमी की संस्कृत प्रतियोगिता में भगानी विद्यालय का उत्कृष्ट प्रदर्शन ऑनलाइन न्यूज
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क(ONN) हिमाचल प्रदेश संस्कृत अकादमी द्वारा आयोजित जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भगानी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। मंत्र उच्चारण प्रतियोगिता में कक्षा 7 की छात्रा तेजस्वी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। इसी प्रकार श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में कक्षा 9 की छात्रा अवनीत कौर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरव प्रदान किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 9 की छात्रा समृति ने द्वितीय स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम…
Read Moreशिलाई: पश्मी में छत्रधारी ‘श्री चालदा महासू महाराज’ के श्रीचरणों में हुआ “देश दिनेश मीडिया” के वार्षिक कैलेंडर-2026 का अनावरण..
ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN) “देश दिनेश मीडिया” ने वर्ष 2026 का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। पश्मी में छत्रधारी श्री चालदा महासू महाराज के श्रीचरणों में महाराज के पुजारी हरिचंद जी के कर-कमलों से कैलेंडर का मंदिर प्रांगण में अनावरण किया गया। पुजारी हरिचंद जी ने देश दिनेश मीडिया को वार्षिक कैलेंडर के पंचम संस्करण को प्रकाशित करने पर बधाई दी और अपना आशिर्वाद दिया। संस्थापक संपादक दिनेश पुंडीर ने कैलेंडर प्रकाशन और अनावरण में सहयोग के लिए सभी का आभार प्रकट किया। गौर हो कि देश दिनेश मीडिया…
Read More