Paonta Sahib: माजरा पुलिस ने खारा के जंगलो मे अवैध शराब व भट्टियां की नष्ट..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN) दिनांक 01.12.2025 को अवैध (कच्ची शराब) शराब निर्माण की गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस थाना माजरा की एक टीम ने गांव खारा के जंगलों मे दबिश दी। इस दौरान दबिश खारा के जंगल मे मौका पर 2600 लीटर कच्ची शराब व 04 भट्टियों बरामद हुई, बरामद 2600 लीटर शराब व 04 भट्टी को मौका पर नष्ट किया गया है।

Read More

Paonta Sahib: 01.4 kg चरस के साथ गोजर में एक तस्कर गिरफ्तार..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN) दिनांक 28-11-2025 (शुक्रवार) को SIU सिरमौर की टीम नशे की रोकथाम करते हुए बडी कामयाबी हासिल की है। SIU टीम ने गोजर के पास आरोपी तालिब अंसारी पुत्र खलील अंसारी निवासी नजदीक सरिये वाली गली मुस्लिम बस्ती विकासनगर जिला देहरादून उतराखंड उम्र 28 वर्ष के कब्जा से 1 किलो 4 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी के विरुद्ध ND&PS Act के तहत मामला दर्जकर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को आज अदालत मे पेश किया जाएगा।

Read More

केंद्र की योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : सांसद सुरेश कश्यप

केंद्र की योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : सांसद सुरेश कश्यप

बोले – पंचायती राज चुनाव टालने के बहाने ढूंढ रही कांग्रेस सरकार.. पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को शो-कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश.. ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN) शिमला जिला दिशा बैठक के उपरांत मीडिया से बातचीत में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि दिशा की बैठकों का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सेंट्रल स्पॉन्सर्ड स्कीम्स की प्रगति की समीक्षा करना है, ताकि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई योजनाओं का लाभ धरातल तक समयबद्ध तरीके से पहुँच सके।…

Read More

हिमाचल में पंचायतों का होगा पुनर्गठन, स्वास्थ्य विभाग में 1000 रोगी मित्रों की नियुक्ति का निर्णय..पढ़े,- मन्त्रिमण्डल के अहम निर्णय..

हिमाचल में पंचायतों का होगा पुनर्गठन, स्वास्थ्य विभाग में 1000 रोगी मित्रों की नियुक्ति का निर्णय..पढ़े,- मन्त्रिमण्डल के अहम निर्णय..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN) मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में आपदा प्रभावित परिवारों को घरेलू सामान के नुकसान की भरपाई के लिए मिलने वाली धनराशि 70,000 रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये करने का निर्णय लिया गया। मंत्रिमंडल ने आग लगने की स्थिति में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त घरों के लिए सात लाख रुपये का विशेष सहायता पैकेज प्रदान करने का महत्वपूर्ण निर्णय भी लिया है। प्रदेश में आपदा की स्थिति के दौरान हेलीकॉप्टर सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए वायुसेना…

Read More

Paonta Sahib : नंज़ फार्मा कंपनी का “फैमिली डे” भव्य कार्यक्रम संपन्न.. चेयरमैन लखविंदर सिंह पूरी बोले – “कंपनी के कर्मचारी हमारे परिवार का हिस्सा”..

Paonta Sahib : नंज़ फार्मा कंपनी का “फैमिली डे” भव्य कार्यक्रम संपन्न..  चेयरमैन लखविंदर सिंह पूरी बोले – “कंपनी के कर्मचारी हमारे परिवार का हिस्सा”..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN) पांवटा साहिब के बातापुल स्थित AVN रिसोर्ट में Nanz मेड साइंस फार्मा कंपनी द्वारा भव्य फैमिली गेट-टु-गेदर व नंज़ फैमिली डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कनाडा से विशेष रूप से पहुंचे कंपनी के चेयरमैन लखविंदर सिंह पूरी, उनके पुत्र डॉ. हरप्रीत सिंह पूरी, डॉ. सनप्रीत कौर पुरी तथा निदेशक डॉ. मनमीत सिंह मल्होत्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। जिसके बाद विजेता बच्चों को मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए…

Read More

Paonta Sahib : कोटडी व्यास स्कूल बना स्पोर्ट्स हब, 54 बच्चे खेले स्टेट व 15 ट्रॉफीया जीतकर बनाया रिकॉर्ड..

Paonta Sahib : कोटडी व्यास स्कूल बना स्पोर्ट्स हब, 54 बच्चे खेले स्टेट व 15 ट्रॉफीया जीतकर बनाया रिकॉर्ड..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN) जिला सिरमौर की पंचायत कोटडी व्यास के स्कूल शहीद कमल कांत मेमोरीयल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने इस वर्ष 2025 मे सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए बहुत खिलाड़ियों को स्टेट व नेशनल लेवल तक पहुंचाया हैं। – स्कूल के 54 छात्रों ने राज्य स्तर पर विभिन्न खेलों में भाग लिया है, जिनमें हैंडबॉल, योग, जुडो, रेस्टलिंग, एथलेटिक्स, रगबी, टेबल टेनिस और योग ओलिंपियाड़ शामिल हैं। – स्कूल के 16 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में राजस्थान, उत्तराखंड, बिहार मे भाग लिया है व स्कूल का नाम रोशन…

Read More

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के विधायक विनय कुमार होंगे नए प्रदेशाध्यक्ष, सिरमौर का बढ़ा सियासी कद..

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के विधायक विनय कुमार होंगे नए प्रदेशाध्यक्ष, सिरमौर का बढ़ा सियासी कद..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र से विधायक विनय कुमार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी संभालने से पहले विनय कुमार ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने स्वीकार कर लिया है। हाईकमान ने साधा जातीय समीकरण.. विनय कुमार की ताजपोशी को कांग्रेस हाईकमान द्वारा आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनजर…

Read More

Paonta Sahib: पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग जिला सोलन ऑब्जर्वर नियुक्त..

Paonta Sahib: पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग जिला सोलन ऑब्जर्वर नियुक्त..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN) पूर्व विधायक पावंटा साहिब चौधरी किरनेश जंग को ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत जिला सोलन का ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया हैं। पार्टी ने उनको एक बड़ी जिम्मेदारी दी है। उनकी अनुभवशील, नेतृत्व क्षमता संगठन को नई ऊर्जा, दिशा और मजबूती प्रदान करेगी। इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए पूर्व विधायक किरनेश जंग चौधरी ने हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल तथा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का हार्दिक आभार व्यक्त किया हैं।

Read More

हिमाचल में पंचायती राज चुनाव की हलचल तेज़, राज्य निर्वाचन आयोग ने डीसी को चुनाव सामग्री उठाने की तारीख की री-शेड्यूल..

हिमाचल में पंचायती राज चुनाव की हलचल तेज़, राज्य निर्वाचन आयोग ने डीसी को चुनाव सामग्री उठाने की तारीख की री-शेड्यूल..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN) हिमाचल में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर चल रहे संशय के बीच एकदम से सरगर्मियां तेज हो गई हैं. राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को सभी डीसी को चुनाव सामग्री और बैलेट पेपर उठाने के लिए तारीखों को री-शेड्यूल कर दिया है. इसको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निर्देश जारी किए गए है, जिसमें हर जिला के डीसी को चुनाव सामग्री और बैलेट पेपर लेने के लिए अलग अलग तारीख तय की गई है. इस दौरान सभी डीसी को सुरक्षा व्यवस्था के…

Read More

श्रद्धांजलि: एयर शो दौरान लड़ाकू विमान तेजस दुर्घटनाग्रस्त, हिमाचल के पायलट ने पाई शहादत..

श्रद्धांजलि: एयर शो दौरान लड़ाकू विमान तेजस दुर्घटनाग्रस्त, हिमाचल के पायलट ने पाई शहादत..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN) भारतीय वायुसेना (आईएएफ) का लड़ाकू विमान तेजस दुबई के एयर शो में हवाई करतब दिखाने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पायलट नमन स्याल की मौत हो गई। विंग कमांडर नमन कांगड़ा जिले के नगरोटा बंगवा के पटियालकड़ गांव (वार्ड नंबर सात) के रहने वाले थे। उनकी पत्नी अफसाना भी वायुसेना में पायलट हैं। उनकी 10 साल की बेटी है। नमन स्याल की पार्थिव देह का अंतिम संस्कार पैतृक गांव में किया जाएगा। पायलट की माैत से पैतृक गांव में शोक की लहर है। परिजन…

Read More