
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क(ONN)

हिमाचल प्रदेश में दिवाली की रात को डबल मर्डर हुआ है. घटना के बाद देर रात को ऊना जोनल अस्पताल में हंगामा भी देखने को मिला. पटाखे जलाने को लेकर सारा विवाद हुआ था. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, ऊना से 10 किमी दूर गांव बदोली की यह घटना है. रात को एक परिवार पटाखे चला रहा था. इस दौरान पड़ोसी ने इसका विरोध किया है तो दोनों में विवाद हो गया और फिर कहासुनी हो गई. इस पर पड़ोसी ने गुस्से अपनी थार निकाली और फिर पटाखे चला रहा परिवार को कुचल दिया. बाद में हादसे में घायल पति और पत्नी को ऊना अस्पताल लाया गया, जहां पर पति पत्नी को मृत घोषित कर दिया है.

शुरुआती जानकारी में बताया जा रहा है कि आरोपी के साथ भी मारपीट की गई है और अब उसे भी पीजीआई रेफर किया गया है.
घटना के बाद ऊना अस्पताल में भी काफी हंगामा हुआ और अतिरिक्त पुलिस बुलानी पड़ी. फिलहाल दोनों शवों को मोर्चरी में रखा गया है और आज पोस्टमार्टम किया जाएगा. उधऱ, पुलिस की तरफ से इस मामले पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
