शिलाई: NH-707 पर गिरे 7,650 टन मलबे की नीलामी 17 नवंबर को कमरऊ में

शिलाई: NH-707 पर गिरे 7,650 टन मलबे की नीलामी 17 नवंबर को कमरऊ में
Description

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

Description

खनन अधिकारी जिला सिरमौर ने जानकारी देते हुए बताया कि लोक निर्माण विभाग मण्डल शिलाई के अंर्तगत बड़वास-चौकी मिरगवाल सड़क एनएच-707, किलोमीटर 0/00 पर भूस्खलन के कारण एकत्रित हुई लगभग 7,650 मीट्रिक टन मलबा/खनिज सामग्री की नीलामी 17 नवंबर, 2026 को दोपहर 12ः30 बजे तहसीलदार कमरऊ के कार्यालय में आयोजित की जाएगी।

Description

नीलामी में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि से पूर्व सड़क के उक्त स्थान पर जाकर खनिज सामग्री का जायजा ले सकते हैं तथा निर्धारित समय और स्थान पर उपस्थित होकर नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

Description

नीलामी के लिए कुल आरक्षित राशि 20,65,500 (बीस लाख पैंसठ हजार पांच सौ रुपये मात्र) निर्धारित की गई है। नीलामी में भाग लेने वाले प्रत्येक बोलीदाता को 10,000 रुपये की सुरक्षा राशि जमा करवानी होगी। जो बोलीदातों को नीलामी उपरांत वापिस कर दी जाएगी। सफल बोलीदाता को कुल बोली राशि का 25 प्रतिशत तुरंत जमा करवाना होगा तथा शेष बोली राशि नीलामी की तिथि से एक माह के भीतर जमा करवानी होगी। निर्धारित समय में पूरी राशि जमा न करवाने की स्थिति में जमा राशि जब्त कर ली जाएगी।

सफल बोलीदाता को निर्धारित समयावधि में खनिज सामग्री को उठाना होगा। बोली राशि में रॉयल्टी सम्मिलित होगी, जबकि टीसीएस की राशि अलग से जमा करवानी होगी। अधीनस्थ अधिकारी को बिना कोई कारण बताए नीलामी को निरस्त करने का पूर्ण अधिकार रहेगा। नीलामी की अन्य शर्तें निर्धारित नियमों के अनुसार लागू रहेंगी।

 

Related posts

Leave a Comment