पांवटा साहिब: फोइल प्रिंटिंग मशीन ऑपरेटर के पदों पर भर्ती, 17 नवंबर को होगा साक्षात्कार

पांवटा साहिब: फोइल प्रिंटिंग मशीन ऑपरेटर के पदों पर भर्ती, 17 नवंबर को होगा साक्षात्कार
Description

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

Description

जिला रोजगार अधिकारी देविंदर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पांवटा साहिब के गोंदपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एम/एस मेडीपैक इनोवेशन्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा रिक्त पदों को भरने के लिए एक कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। कंपनी में फोइल प्रिंटिंग मशीन ऑपरेटर के 2 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Description

इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा पास निर्धारित की गई है। इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों के पास प्रिंटिंग में डिप्लोमा होगा, उन्हें चयन प्रक्रिया के दौरान प्राथमिकता दी जाएगी। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 25 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को हिमाचल प्रदेश सरकार के न्यूनतम वेतन अधिनियम के अनुसार वेतन प्रदान किया जाएगा।

Description

यह कैंपस इंटरव्यू 17 नवंबर 2026 (मंगलवार) को सुबह 11:00 बजे आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार का स्थान एम/एस मेडीपैक इनोवेशन्स प्राइवेट लिमिटेड, प्लॉट नंबर 14बी, गोंदपुर इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-III, पांवटा साहिब, हि.प्र. है।

साक्षात्कार में भाग लेने वाले इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे 12वीं या डिप्लोमा के प्रमाण पत्र, स्थायी हिमाचली प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य संबंधित प्रमाण पत्र साथ लेकर निर्धारित समय पर स्थल पर पहुंच जाएं। रोजगार कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि साक्षात्कार में शामिल होने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 9805517648 या जिला रोजगार कार्यालय, नाहन के नंबर 01702-222274 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

Related posts

Leave a Comment