पाँवटा साहिब में भाजपा संगठन को नई धार देने की तैयारी, चरणजीत सिंह चौधरी को युवा मोर्चे की अहम जिम्मेदारी

पाँवटा साहिब में भाजपा संगठन को नई धार देने की तैयारी, चरणजीत सिंह चौधरी को युवा मोर्चे की अहम जिम्मेदारी

पाँवटा साहिब में भाजपा संगठन को नई धार देने की तैयारी, चरणजीत सिंह चौधरी को युवा मोर्चे की अहम जिम्मेदारी

हितेन्द्र कुमार धवन ने मंडल के छह मोर्चों के प्रभारी किए नियुक्त, युवाओं को संगठन से जोड़ने की मिलेगी नई गति

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

पाँवटा साहिब। भारतीय जनता पार्टी मंडल पाँवटा साहिब ने संगठनात्मक मजबूती और आगामी राजनीतिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए अपने संगठनात्मक ढांचे को सक्रिय करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मंडल अध्यक्ष हितेन्द्र कुमार धवन ने मंडल के सभी छह मोर्चों के प्रभारियों की नियुक्ति की है। इन नियुक्तियों में भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चरणजीत सिंह चौधरी को युवा मोर्चा का प्रभारी बनाए जाने को विशेष महत्व दिया जा रहा है।

चरणजीत सिंह चौधरी को युवा मोर्चे की जिम्मेदारी सौंपकर पार्टी ने युवा संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की दिशा में भरोसा जताया है। प्रदेश कार्यसमिति में उनकी भूमिका और संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए उनसे अपेक्षा है कि वे पाँवटा साहिब क्षेत्र के युवाओं को पार्टी से जोड़ने, युवा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने तथा बूथ स्तर तक युवा मोर्चे को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में युवा संगठन की गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

मंडल अध्यक्ष हितेन्द्र कुमार धवन द्वारा नियुक्त अन्य प्रभारियों की सूची इस प्रकार है:

1. चरणजीत सिंह चौधरी – युवा मोर्चा (भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य)।

2. रोहित चौधरी – ओबीसी मोर्चा (मंडल महामंत्री)।

3. तरनजीत सिंह गिल – किसान मोर्चा (मंडल महामंत्री)।

4. सर्वशक्ति भटनाकर – महिला मोर्चा (मंडल सचिव)।

5. अशोक शर्मा – अनुसूचित जाति मोर्चा (मंडल उपाध्यक्ष)।

6. शमीम अली – अल्पसंख्यक मोर्चा (मंडल सचिव)।

मंडल अध्यक्ष हितेन्द्र कुमार धवन ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। सभी मोर्चे पार्टी की रीढ़ हैं और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन में बेहतर समन्वय स्थापित करना, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है।

उन्होंने सभी नवनियुक्त प्रभारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि सभी अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा, समर्पण और कर्मठता के साथ निर्वहन करेंगे तथा मंडल में भाजपा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे।

चरणजीत सिंह चौधरी को युवा मोर्चे की जिम्मेदारी मिलने से पाँवटा साहिब में युवा संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related posts

Leave a Comment