Paonta Sahib: सड़क दुर्घटना में वाहन की टक्कर से महिला की मौ*त

Paonta Sahib: सड़क दुर्घटना में वाहन की टक्कर से महिला की मौ*त
Description

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

Description

पुलिस थाना माजरा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार राम प्रसाद पुत्र बरतू राम निवासी गांव गड खास, डाकघर मलकेहड़, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि वाहन चलाते समय अचानक एक महिला उनकी गाड़ी के सामने आ गई, जिससे उसकी टक्कर हो गई।

Description

हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए पांवटा साहिब अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत महिला की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Description

Related posts

Leave a Comment