ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) शहीद सोहन सिंह मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानपुर देवड़ा, जिला सिरमौर में 67वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता (प्रमुख खेल) का शुभारम्भ समारोह रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10:30 बजे अत्यंत उत्साह और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि खत्री सिंह ठाकुर (जिला परिषद सदस्य एवं समाजसेवी) ने शिरकत कर प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया। समारोह के मुख्य आकर्षण एवं गणमान्य अतिथि: मुख्य अतिथि : खत्री सिंह ठाकुर (जिला परिषद सदस्य एवं समाजसेवी) विशेष अतिथि : हरप्रीत सिंह रतन (कांग्रेस मण्डल अध्यक्ष…
Read MoreAuthor: admin
ऊना केस में बड़ा अपडेट- महिला डॉक्टर प्रियंका सस्पेंड, ड्यूटी से थी गायब- मां-बच्चे की गई जा.न
ऊना केस में बड़ा अपडेट- महिला डॉक्टर प्रियंका सस्पेंड, ड्यूटी से थी गायब- मां-बच्चे की गई जा.न ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में प्रसव के लिए भर्ती एक महिला की दुखद मौत के मामले में हिमाचल प्रदेश सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है। अस्पताल में तैनात डा. प्रियंका शर्मा, एमओ (ओबीजी) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की अवधि के दौरान डा. प्रियंका शर्मा का मुख्यालय स्वास्थ्य सेवा निदेशालय हिमाचल प्रदेश शिमला निर्धारित किया गया है। वह सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना…
Read Moreपांवटा साहिब के मिश्रवाला में 6.35 ग्राम चिट्टे के साथ माजरा का तस्कर गिरफ्तार
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) सिरमौर जिले में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी और नशे के कारोबार पर नकेल कसते हुए नाहन एसआईयू की पुलिस टीम ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 6.35 ग्राम अवैध चिट्टा/स्मैक के साथ एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते कल एसआईयू नाहन की पुलिस टीम क्षेत्र में नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए मिश्रवाला में गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम…
Read Moreनाहन की महिला व एक युवक समेत 5 तस्कर गिरफ्तार, कालाअम्ब में 30.40 ग्राम चिट्टा बरामद
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) सिरमौर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ नाहन डिटेक्टिव सेल और पुलिस थाना कालाअम्ब की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 30.40 ग्राम अवैध चिट्टा (हेरोइन) और 47,800 रुपये की ड्रग मनी के साथ पांच अंतरराज्यीय तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, डिटेक्टिव सेल नाहन और कालाअम्ब पुलिस की टीम गश्त के दौरान खैरी पुल मुख्य सड़क (कालाअम्ब-त्रिलोकपुर) के पास तैनात थी। इसी दौरान…
Read Moreहिमाचल कैबिनेट: इन शिक्षकों को मिला दिवाली तोहफा, रितु नेगी को भी मिलेगी एक करोड़ इनामी राशि
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने आज कैबिनेट बैठक में कई ऐतिहासिक फैसले लिए। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं और लंबे समय से नियमित होने का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए सुक्खू सरकार की कैबिनेट बैठक कई बड़ी सौगातें लेकर आई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शनिवार को राज्य सचिवालय में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, पुलिस और बागवानी समेत कई क्षेत्रों से जुड़े अहम फैसले लिए गए। सरकार ने विभिन्न विभागों में करीब 14 से…
Read Moreहिमाचल में नाबालिग लड़की का अपहरण, महिला पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप; केस दर्ज
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) पुलिस थाना भुंतर में एक नाबालिग लड़की के अपहरण पर केस दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार, पिछली सेरी क्षेत्र के एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि महिला डॉली उर्फ अनू निवासी कमालपुर चंदन विहार पेरसी रोड नेहरू गली बुराड़ी, नई दिल्ली नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 137(2) के तहत केस दर्ज कर आरोपी महिला व लापता लड़की की बरामदगी के प्रयास तेज कर दिए हैं।
Read More6.35 ग्राम चिट्ठे के साथ माजरा मे आरोपी गिरफ्तार
6.35 gram चिट्ठे के साथ माजरा मे आरोपी गिरफ्तार_ ।। ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) दिनांक 9/10/26 SIU Nahan की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पीपलीवाला चौक (माजरा) के पास सौरव सैनी @ निशु सैनी पुत्र श्री सुरेंद्र कुमार निवासी गांव क्यारदा डा0 माजरा तहसील पांवटा साहिब उम्र 34 साल के कब्जे से 6.35 ग्राम चिट्ठा बरामद किया। जिस पर आरोपी सौरव सैनी के विरुद्ध ND&PS Act के तहत पुलिस थाना माजरा में अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।
Read Moreहिमाचल में अगले लगातर 6 दिन बारिश : ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, तीन जिलों में अलर्ट
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज आने वाले दिनों में लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। हाल में हुई बारिश और पहाड़ों पर गिरी बर्फ के बाद प्रदेश में तापमान नीचे आया है। अब एक बार फिर मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। अगले 5 दिन खराब रहेगा मौसम मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, 15 अक्टूबर तक प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश और बादलों का असर बना रह सकता है। 13 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव…
Read MoreHimachal: पंचायत काम में पति के दखल पर जा सकती है महिला प्रधान की कुर्सी, विभाग ने अपनाया कड़ा रुख
Himachal: पंचायत काम में पति के दखल पर जा सकती है महिला प्रधान की कुर्सी, विभाग ने अपनाया कड़ा रुख ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) जिला कांगड़ा की ग्राम पंचायतों में महिला प्रधानों के कामकाज को लेकर सामने आ रही शिकायतों पर पंचायती राज विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्वाचित महिला प्रधान के स्थान पर यदि उनके पति या परिवार का कोई अन्य सदस्य पंचायत के प्रशासनिक अथवा वित्तीय कार्यों में हस्तक्षेप करता पाया गया तो जांच के बाद संबंधित प्रधान के खिलाफ नियमानुसार…
Read Moreउद्योग मंत्री का सिरमौर प्रवास कार्यक्रम, शिलाई में लोगों की सुनेंगे समस्याएं..
उद्योग मंत्री का सिरमौर प्रवास कार्यक्रम, शिलाई में लोगों की सुनेंगे समस्याएं.. ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN) उद्योग, श्रम एवं रोजगार, संसदीय कार्य मामले मंत्री हर्षवर्धन चौहान 11 और 12 अक्तूबर, 2026 को जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे। उद्योग मंत्री 11 अक्तूबर प्रातः लाणी बोराड/खलांडो में तथा इसके उपरांत शिलाई में जन समस्याएं सुनेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि 12 अक्तूबर को उद्योग मंत्री शिलाई में जन समस्याएं सुनेंगे।
Read More