ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक ऐसा भावुक और दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं। अग्नि के समक्ष सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा करने वाले एक बुजुर्ग दंपत्ति ने एक साथ इस नश्वर संसार को अलविदा कह दिया। संगड़ाह उपमंडल के लगनू गांव में 80 वर्षीय मांगा राम उर्फ छोटू की मौत का सदमा उनकी 75 वर्षीय पत्नी हर देवी सह न सकीं और पति के प्राण पखेरू उड़ने के महज…
Read MoreAuthor: admin
आदर्श राम जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित आदर्श रामलीला महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन
आदर्श राम जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित आदर्श रामलीला महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन 11 से 20 अक्टूबर तक रामायण के प्रमुख प्रसंगों का होगा भव्य मंचन मुख्य अतिथि: पवन चौधरी — समाजसेवी एवं रामभक्त ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) पांवटा साहिब। आदर्श राम जनकल्याण समिति, बद्रीनगर द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के दिव्य चरित्र, धर्म, संस्कृति एवं संस्कारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आदर्श रामलीला महोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव 10 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होगा। रामलीला के प्रमुख दृश्य 11…
Read Moreनेरवा उत्सव में गूंजा “कबड्डी-कबड्डी”, स्कॉलर्स क्लब ने जीता सबका दिल
नेरवा उत्सव में गूंजा “कबड्डी-कबड्डी”, स्कॉलर्स क्लब ने जीता सबका दिल ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) नेरवा उत्सव–2026 के अंतर्गत 9 और 10 अक्टूबर को आयोजित शहीद श्याम सिंह भिखटा स्मारक वॉलीबॉल एवं कबड्डी टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दमदार खेल, जोश और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। यह आयोजन शहीद श्याम सिंह भिखटा की स्मृति को समर्पित था और इसका उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति रुचि और उत्साह जगाना था। कबड्डी प्रतियोगिता में स्कॉलर्स कबड्डी क्लब की टीम ने कड़ा संघर्ष करते हुए उपविजेता का खिताब हासिल किया। टीम…
Read Moreशिलाई में न्यायालय के नजदीक दड़ा-सट्टा लगा रहा व्यक्ति काबू
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) पुलिस थाना शिलाई के अंतर्गत गश्त के दौरान पुलिस ने दड़ा-सट्टा लगा रहे एक व्यक्ति को काबू किया है। आरोपी के कब्जे से दड़ा-सट्टा पर्चियां और नकद राशि बरामद कर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, बीते कल पुलिस थाना शिलाई की टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नाया चौक से तोमर पेट्रोल पंप की ओर शिलाई न्यायालय के नजदीक एक व्यक्ति राहगीरों को एक रुपये के बदले 80 रुपये देने का लालच देकर…
Read Moreऊंचे इलाकों में हिमपात और बारिश से बढ़ी ठंड, 15 अक्तूबर तक यैलो अलर्ट
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल में अक्तूबर माह में ही सर्दी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। रविवार को रोहतांग दर्रे और शिंकुला समेत राज्य के ऊंचे पर्वतीय इलाकों में ताजा हिमपात हुआ, जबकि शिमला सहित कई मैदानी व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी शिमला में दोपहर के समय अचानक अंधेरा छाने के कारण वाहन चालकों को लाइटें जलाकर चलना पड़ा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों और दिनभर के दौरान राज्य के…
Read MoreSirmour: ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपए बरामद
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) डिटैक्शन सैल राजगढ़ की टीम ने यशवंत नगर चौकी के समीप सोलन-गिरिपुल मुख्य सड़क पर एक ट्रक की तलाशी के दौरान चिट्टा और नकदी बरामद की है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक में चिट्टा ले जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने यशवंत नगर चौकी के समीप ट्रक को रोककर तलाशी ली। चालक की पहचान सूरज पुत्र हरपाल सिंह निवासी गांव एवं डाकघर गेहर तहसील कोटखाई जिला शिमला के रूप में हुई। पुलिस ने तलाशी…
Read Moreयुवा व्यवसायी जगदीश तोमर को “देवभूमि दून पहाड़ी संघठन” की कमान, लंबी जद्दोजहद बाद सर्वसमिति से फैसला..
ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN) पांवटा साहिब में लंबे समय से चल रही जदोजहद आखिर आज शाम उस वक्त थम गई जब “देवभूमि दून पहाड़ी संघठन पौण्टा साहिब” नाम से नया संघठन खड़ा किया गया। जिला परिषद सदस्य खत्री ठाकुर की अध्यक्षता में आज 3 बजे से चली मैराथन बैठक (जरनल हॉउस) में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिसमें सर्वसमिति से अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महासचिव व मुख्य सलाहकार को क्षेत्रीय तालमेल के हिसाब से चुना गया हैं। आम जरनल हॉउस में सर्वसमिति से प्रसिद्ध समाजसेवी और कमरऊ निवासी जगदीश तोमर को…
Read Moreहिमाचल ने खोया एक और वीर सपूत, 8 महीने की बेटी के सिर से उठा पिता का साया
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। मलोट पंगे गांव के रहने वाले CRPF के ASI बलवंत सिंह ठाकुर का देहरादून में एक हादसे में निधन हो गया। 39 वर्षीय बलवंत सिंह के अचानक दुनिया से चले जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, उनकी 8 महीने की मासूम बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया। जवान की मौत की खबर से पूरे गांव और क्षेत्र में शोक की लहर है। देर रात हुआ हादसा…
Read Moreकांग्रेस के युवा नेता अवनीत सिंह लाम्बा ने किया ‘संघर्ष से शिखर तक’ स्मारिका का विमोचन..
कांग्रेस के युवा नेता अवनीत सिंह लाम्बा ने किया ‘संघर्ष से शिखर तक’ स्मारिका का विमोचन.. ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN) ‘सरस’ सामाजिक संस्था के संस्थापक स्वर्गीय प्रोफेसर संतोष कुमार की 94वीं जयंती के अवसर पर पांवटा साहिब स्थित वीआईपी रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनकी पुण्य स्मृति में तैयार की गई स्मारिका ‘संघर्ष से शिखर तक’ का विधिवत विमोचन किया गया। कांग्रेस पार्टी के युवा नेता अवनीत सिंह लाम्बा ने बतौर मुख्य अतिथि स्मारिका का विमोचन किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार मनमोहन सिंह और पंवार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के…
Read MoreSirmaur : 26 वर्षीय युवक ने उठाया खौफनाक कदम, घर में मची चीख-पुकार
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां पर 26 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के नाहन शहर के तेली मोहल्ला क्षेत्र का है। मृतक की पहचान तौसीफ खान पुत्र शराफत अली, निवासी तेली मोहल्ला( नाहन) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम…
Read More