हिल व्यू पब्लिक स्कूल माजरा में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)
हिल व्यू पब्लिक स्कूल, माजरा में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ राष्ट्र गीत वंदे मातरम् के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, नशे से बचाव, कानूनी जागरूकता तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन की ओर से सोम चमन एजुकेशनल सोसायटी के चेयरमैन अरविंद गोयल जी, डायरेक्टर पूनम गोयल एवं अंकुश गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि के रूप में रमेश कुमार जी सब-इंस्पेक्टर आईआरबी बटालियन धौला कुआं उपस्थित रहे । उनके साथ हेड कांस्टेबल अमित चौहान एवं कांस्टेबल खुशबू ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सब-इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे के दुष्प्रभावों, नशे से होने वाली सामाजिक एवं पारिवारिक समस्याओं तथा नशे से बचाव के उपायों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए नशा मुक्ति एवं कानूनी जागरूकता से संबंधित प्रश्नों के उत्तर भी दिए तथा उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

आशु शर्मा प्रधानाचार्य हिल व्यू पब्लिक स्कूल माजरा ने सभी सम्मानित अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का विद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन प्रस्तुत किया।
जीवन प्रकाश जोशी, प्रधानाचार्य, कमल कांत मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी व्यास, मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया और उन्हें सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने तथा नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में सुमन शर्मा जी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता विभाग अधिकारी ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया एवं विद्यार्थी हित में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी भी साझा की।
संजीव कुमार, पीएलवी-डीएलएसए, सिरमौर ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशा मुक्ति एवं कानूनी जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
विद्यालय की निदेशिका पूनम गोयल जी ने भी अपने विचार साझा करते हुए समाज में नशे की प्रवृत्ति पर तुरंत रोकथाम लगाने की दिशा में विशेष प्रयास करने का आग्रह किया साथ ही साथ विद्यार्थियों को अपने जीवन के लक्ष्य की ओर अग्रसर रहते हुए नशे जैसे व्यसनों से बचने का विशेष संदेश प्रेषित किया।
इस अवसर पर अकादमिक डायरेक्टर अजय शर्मा ने भी विद्यार्थियों को एक प्रेरणादायक मोटिवेशनल वक्तव्य के माध्यम से
विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन, सकारात्मक सोच एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने हिल व्यू पब्लिक स्कूल की विभिन्न उपलब्धियों एवं विद्यार्थियों की उत्कृष्ट गतिविधियों के बारे में जानकारी साझा करते हुए विद्यार्थियों को विद्यालय की उपलब्धियों से प्रेरणा लेने और भविष्य में नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में ‘मेरा गाँव, मेरा देश’ की संस्थापक एवं अध्यक्षा पुष्पा खंडूजा जी का विशेष योगदान रहा। उन्होंने विद्यार्थियों को नशामुक्त भारत के संकल्प से जुड़ने तथा समाज में नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।
इसी अवसर पर कक्षा 7 की छात्राओं सिया और प्रियांशी तथा कक्षा 10 के विद्यार्थियों विराट और भूमिका ने ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। वहीं आयशा मैम ने भी नशामुक्ति एवं जागरूकता के संबंध में अपने विचार साझा किए।
हिल व्यू पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा एक शानदार मनमोहक लघु नाटिका के माध्यम से नशा निवारण एवं नशा मुक्ति की दिशा में प्रेरणादायक संदेश देने का प्रयास भी किया गया, जिसकी सभी उपस्थित उपस्थित दर्शकों एवं अतिथियों ने भूरी भूरी प्रशंसा की।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने उपस्थित अतिथियों से नशा मुक्ति एवं कानूनी जागरूकता से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे। सब-इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने विद्यार्थियों के प्रश्नों के संतोषजनक एवं ज्ञानवर्धक उत्तर दिए। विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता एवं जागरूकता की अतिथियों ने सराहना की।
कार्यक्रम का संचालन हिमानी, महिमा, आयशा मैम रकीबा मैडम, अनीता देवी सुरक्षा देवी एवं अन्य स्टाफ सदस्यों के नेतृत्व में कुशलतापूर्वक किया गया। नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम में विशेष रूप से दलबीर सिंह सखोवालिया पत्रकार, शिक्षाविद एवं संस्कृति प्रेरक के रूप में विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने शानदार भांगड़ा प्रस्तुति के माध्यम से सभी को अभिभूत कर दिया। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों को स्मृति-चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
अंत में समन्वयक नीतू सिंह ने सभी अतिथियों, विद्यालय प्रबंधन, अध्यापकों एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के साथ हुआ।
नशा मुक्त भारत कार्यक्रम की अपार सफलता एवं शानदार व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए हिल व्यू पब्लिक स्कूल के निर्देशक अंशुल गोयल एवं किड्स पैराडाइज विद्यालय पांवटा साहिब की निदेशिका चारुल गोयल ने बधाई संदेश प्रेषित करते हुए सभी का आभार प्रकट किया।
यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा उन्हें स्वस्थ, जिम्मेदार एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक सार्थक पहल रहा।
