ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)
नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिरमौर पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट नाहन की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने पुरुवाला क्षेत्र में दबिश देकर एक युवक को भारी मात्रा में चिट्टा (स्मैक) और प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शाहरुख खान पुत्र गुलशेर अली, निवासी गांव पुरुवाला कांशीपुर ( पांवटा साहिब) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, बीते 20 सितंबर को SIU नाहन की पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। जब टीम पुरुवाला में ‘पोंटिका कंपनी’ के पास मौजूद थी, तो उन्हें गुप्त सूचना मिली कि आरोपी लंबे समय से पुरुवाला और आसपास के इलाकों में नशीले कैप्सूल व चिट्टा बेचने का अवैध धंधा करता है और उस दिन भी खेप बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर संदेहास्पद युवक को रोका और तलाशी ली।
