19.7 C
New York
Monday, August 24, 2026

Buy now

हिमाचल में बारिश का कहर, 125 सड़कें बंद ; जानें कब तक खराब रहेगा मौसम

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण कुल 125 सड़कें बंद हो गईं और मंडी जिला सबसे अधिक प्रभावित हुआ। शिमला मौसम विभाग ने रविवार को राज्य में 29 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान लगाया है।

वहीं, भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया, जिससे मंडी शहर के बीचों-बीच स्थित इंदिरा मार्केट का ऐतिहासिक घंटाघर परिसर एक तालाब में बदल गया। इसके बाद ‘मंडी व्यापारी संघ’ ने जलभराव के वीडियो जारी किए और नगर निगम से समस्या के समाधान की मांग की। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोट्रोपी से लगभग एक किलोमीटर दूर ‘चमड़ा मोड़’ के पास सड़क का एक हिस्सा और एक दीवार ढह गई, जिससे यातायात बाधित हो गया। अधिकारियों ने बताया कि पहाड़ी का कुछ हिस्सा काटकर छोटे वाहनों के लिए रास्ता बहाल कर दिया गया है।

राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार, शनिवार शाम तक राज्य में 125 सड़कें वाहनों के आवागमन के लिए बंद थीं। इसके अलावा 33 बिजली ट्रांसफार्मर और 20 पेयजल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं। एसईओसी ने बताया कि मंडी जिले में सबसे अधिक 62 सड़कें बंद हैं। इसके बाद कुल्लू में 31, शिमला में 10, चंबा और कांगड़ा में आठ-आठ, ऊना में चार तथा बिलासपुर और लाहौल-स्पीति में एक-एक सड़क बंद है। राज्य के कई हिस्सों में शनिवार शाम से पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles