21.8 C
New York
Monday, July 27, 2026

Buy now

8 गाड़ियां गुजरीं…मानों ‘काल’ को टाटा सूमो का ही इंतजार था! हिमाचल में 13 लोगों की मौत

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति के उदयपुर-पांगी मार्ग पर बीते शुक्रवार को हुए हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में केवल एक ही शख्स जिंदा बच पाया. इस लैंडस्लाइड की अब वीडियो भी सामने आई हैं. जिसमें काफी गाड़ियां मौके से गुजर रही थी. लेकिन मानो काल को सूमो का ही इंतजार था।

Description

जानकारी के अनुसार, 24 जुलाई को चंबा और लाहौल स्पीति के बॉर्डर पर कुडूनाला के समीप यह हादसा हुआ और इसमें कुल छह महीने की बेटी के साथ कुल 13 लोगों की मौत हुई. हादसे का वीडियो करीब 200 मीटर दूर से एक मोड़ से बनाया गया है. वीडियो में काफी गाड़ियां मौके पर खड़ी थी. इस बीच ट्रैफिक खोला गया तो गाड़ियां गुजरने लगीं.

Description

हादसे का शिकार हुई टाटा सूमो से आगे करीब आठ पिकअप और एक सूमो गुजरी लेकिन फिर जैसे ही टाटा सूमो पहाड़ के नीचे से गुजर रही थी तो अचानक भारी भरकम चट्टानें उस पर गिरी और 13 लोगों की मौत हो गई. सूमो से बाहर एक शख्स निकला था और आगे सड़क पर किसी तरह की लैंडस्लाइड तो नहीं हो रही है.यही देखने के लिए उतरा था. पांगी का रहने वाला विक्रम वीडियो में नजर आ रहा है और वह सूमो के आगे भागता दिख रहा है. इसके अलावा, बाइकर भी दिख रहे हैं. गौर रहे कि इस हादसे में अधिकतर लोग चंबा के दुर्गम इलाके पांगी के रहने वाले  थे और छह महीने की बच्ची और मां लाहौल घाटी की रहने वाली थी.

डीसी चंबा मुकेश रेपसवाल ने  जनजातीय क्षेत्र पांगी के दौरे के दौरान किलाड़ – उदयपुर सड़क मार्ग पर कढ़ू नाला के समीप गत दिनों हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना के 7 मृतकों के परिवारों से मुलाकात की. उपायुक्त चंबा ने उप तहसील साच के अंतर्गत आने वाले गांव साच, घिसल, हिलोर और घनाला  का दौरा कर दुर्घटना से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की. उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें सांत्वना दी तथा इस दुख की घड़ी में प्रशासन और प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर आवासीय आयुक्त एवं एसडीएम पांगी अमनदीप सिंह ने कहा कि प्रशासन दुर्घटना से प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों की समस्याओं और आवश्यकताओं को  संबंधित विभागों के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

डीसी ने उप तहसील साच, घिसल और हिलू टवान क्षेत्र के लगभग 25 लोगों की जनसमस्याएं भी सुनीं. विद्युत, सड़क तथा रास्तों इत्यादि से संबंधित संबंधित इन समस्याओं के निराकरण के लिए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को  प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय साच का निरीक्षण भी किया तथा विद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की. उन्होंने साच के लिए हाल ही में स्वीकृत गर्ल्स हॉस्टल के लिए स्थल चिन्हित करने तथा टेंडर प्रक्रिया इत्यादि के संबंध में भी विभागीय अधिकारियों को महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles