13.1 C
New York
Monday, May 25, 2026

Buy now

Paonta Sahib: चूड़धार यात्रा पर निकले घर के इकलौते बेटे की खड्ड में डूबने से मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

चूड़धार यात्रा पर निकले पांवटा साहिब के एक 23 वर्षीय युवक की नेरवा क्षेत्र में एक खड्ड में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अम्बोया गांव निवासी जतिन शर्मा पुत्र प्रोमिल शर्मा के रूप में हुई है। इस दुखद घटना से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जतिन शर्मा चंडीगढ़ स्थित एक आईटी कंपनी में कार्यरत था। वह अपने कुछ दोस्तों के साथ चूड़धार घूमने के लिए निकला था। इसी दौरान रास्ते में नेरवा क्षेत्र के पास सभी दोस्त एक खड्ड में नहाने के लिए उतर गए। बताया जा रहा है कि नहाते समय जतिन अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। जतिन को डूबता देख मौके पर मौजूद उसके दोस्तों और स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का भरपूर प्रयास किया। उसे पानी से बाहर निकालकर तुरंत नेरवा अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जतिन की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जा रहा है कि जतिन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और परिवार की पूरी जिम्मेदारियां वही संभाल रहा था। जवान और इकलौते बेटे की असमय मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। अस्पताल प्रशासन द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के अनुसार सोमवार को पैतृक गांव अम्बोया में जतिन का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस घटना के बाद से गांव अम्बोया सहित पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और पीड़ित परिवार को सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles