10.7 C
New York
Sunday, May 24, 2026

Buy now

पांवटा साहिब में यमुना नदी से मिले थे 2 बच्चियों के शव, अब SIT सुलझाएगी मौत की गुत्थी, SP ने किया गठन

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने उन दो लड़कियों की मौत की गहन जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन की शनिवार को घोषणा की, जिनके शव यमुना नदी से बरामद हुए थे। सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल में बुधवार देर रात यमुना नदी से 10 वर्षीय एक लड़की का शव बरामद किया गया था। कुछ हफ्ते पहले इसी क्षेत्र में 13 वर्षीय एक अन्य लड़की का शव नदी में तैरता हुआ मिला था।

नेगी ने नाहन में संवाददाताओं को बताया कि पुलिस उपाधीक्षक रैंक के अधिकारी के नेतृत्व वाली एसआईटी में पांवटा साहिब के थाना प्रभारी और साइबर प्रकोष्ठ के अधिकारी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि एसआईटी दैनिक आधार पर पुलिस अधीक्षक को सीधे रिपोर्ट करेगी। पुलिस के मुताबिक, 10 वर्षीय लड़की बुधवार को अपने घर से लापता हो गई थी और उसका शव लगभग चार घंटे बाद यमुना नदी से बरामद हुआ था। इसने कहा कि एक सीसीटीवी फुटेज मिली, जिसमें लड़की को अपने घर से निकलते और यमुना नदी की तरफ भागते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने बताया कि एक चश्मदीद भी सामने आया है, जिसने लड़की को मदद की गुहार लगाते हुए सुनने की बात कही है। हालांकि, पुलिस ने बताया कि चश्मदीद का कहना है कि जब तक वह यमुना नदी के तट पर पहुंचता, तब तक लड़की डूब चुकी थी। नेगी ने बताया कि 10 वर्षीय बच्ची का पोस्टमॉर्टम किया गया, जिसमें उसके शव पर किसी भी तरह की आंतरिक या बाहरी चोट के निशान नहीं मिले। उन्होंने बताया कि लड़की के साथ यौन उत्पीड़न का भी कोई सबूत नहीं मिला है।

अफवाह पर ध्यान न देने की अपील’

नेगी ने 19 अप्रैल को घर से लापता हुई 13 वर्षीय लड़की के मामले में कहा कि उसी दिन गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी और तुरंत तलाश अभियान शुरू किया गया था। उन्होंने बताया कि लड़की का शव तीन दिन बाद 22 अप्रैल को यमुदा नदी से बरामद हुआ था। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हालांकि, लड़की की त्वचा काफी हद तक सड़ चुकी थी, लेकिन उसके बाल ठीक-ठाक थे। उन्होंने लड़की के बाल काटे जाने की खबरों को झूठ करार दिया। नेगी ने बताया कि पोस्टमर्रर्टम से पहले लड़की के शव की व्यापक फॉरेंसिक जांच की गई और उसका एक्स-रे भी किया गया। उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम में किसी भी तरह की आंतरिक या बाहरी चोट के कोई निशान नहीं मिले, न ही उसके साथ यौन उत्पीड़न के कोई संकेत मिले। नेगी ने कहा कि लड़की के विसरा को जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है और रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की वजह पता चल पाएगी। उन्होंने लोगों से दोनों मामलों को लेकर किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles