24.9 C
New York
Thursday, July 30, 2026

Buy now

करोड़ों रुपए की बेनामी संपत्तियों की हो CBI जांच : राणा

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने वर्तमान कांग्रेस सरकार में करोड़ों रुपए की बेनामी संपत्तियों की जांच की मांग उठाई है। सोमवार को धर्मशाला में प्रैस वार्ता में राजेंद्र राणा ने आरोप लगाया कि इन बेनामी संपत्तियों के तार दिल्ली और दुबई से जुड़े हुए हैं। इस दौरान राजेंद्र राणा ने प्रदेश सरकार पर लैंड डील को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए। राणा ने कहा कि पिछले साढ़े तीन साल में तबादला माफिया, भू माफिया और वन माफिया सक्रिय हैं।

Description

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कार्यालय लैंड डील का अड्डा बन गया है। बेनामी सौदे सरकार के संरक्षण में हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपने मित्रों को खुश करने में जुटी प्रदेश सरकार पशु मित्र, वन मित्र, बिजली मित्र और अब आपदा मित्रों की भर्ती कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश कांग्रेस सरकार ने हिमाचल ऑन सेल कर दिया है। हिमाचल को लूटने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Description

41 हजार करोड़ के हिसाब पर सवाल

आर्थिक मोर्चे पर सरकार को घेरते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र सरकार से हिमाचल को लगभग 41 हजार करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता मिली है। उन्होंने सवाल किया कि राजस्व से अर्जित पैसा और केंद्र की मदद कहां खर्च हुई? उन्होंने तंज कसा कि इतना पैसा होने के बावजूद सरकार एक बार फिर कर्ज लेने की तैयारी में है, जो प्रदेश की जनता के साथ धोखा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles