29.1 C
New York
Sunday, July 26, 2026

Buy now

Shimla: बिटुमेन महंगा होने से सड़क निर्माण महंगा, भरपाई के लिए केंद्र को भेजा प्रस्ताव : विक्रमादित्य

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर अब सड़कों के निर्माण में उपयोग होने वाले बिटुमेन पर भी साफ दिखने लगा है। बिटुमेन की बढ़ती कीमत का सीधा असर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) और नाबार्ड सहित अन्य सभी सड़कों पर पड़ा है। मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पीएमजीएसवाई के तहत आने वाली सड़कों को लेकर ग्रामीण विकास मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा गया है।

Description

उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार जल्द ही इस पर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करेगी। मंत्री ने कहा कि विभाग पर करीब 100 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ा है। मंत्री ने कहा कि विभाग स्थिति को संतुलित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है और उम्मीद है कि अगले एक माह में वैश्विक स्तर पर हालात सुधरेंगे। उसके बाद भविष्य की रणनीति पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नाबार्ड, सीआरआईएफ और राज्य की एएमपी योजनाओं के तहत बनने वाली सड़कों का वित्तीय बोझ प्रदेश सरकार को उठाना पड़ेगा। इसके लिए विभाग द्वारा विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। यदि परिस्थितियां और बिगड़ती हैं तो कुछ परियोजनाओं को अस्थायी रूप से रोकने पर भी विचार किया जा सकता है।

Description

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles