19.1 C
New York
Sunday, July 26, 2026

Buy now

सनसनी! ननिहाल आए 10वीं के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल के कांगड़ा जिले के पुलिस थाना रैहन के अंतर्गत आने वाली पंचायत चकबाड़ी के गांव नेरना में एक 16 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत का मामला प्रकाश में आया है। मृतक की पहचान आदित्य, पुत्र स्वर्गीय रामस्वरूप, निवासी गांव चकबाड़ी के रूप में हुई है। आदित्य अपने ननिहाल नेरना आया हुआ था, जहां सोमवार दोपहर वह अचेत अवस्था में पाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नूरपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया है।

Description

112 हेल्पलाइन से मिली सूचना

Description

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 मार्च 2026 को दोपहर करीब 2:51 बजे पुलिस को 112 हेल्पलाइन के माध्यम से सूचना मिली कि एक किशोर अपने ननिहाल में बेसुध पड़ा है। रैहन थाना प्रभारी सुनील कुमार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मृतक की नानी स्वर्णा देवी व अन्य परिजनों के बयान दर्ज किए।

10वीं कक्षा का छात्र था आदित्य

परिजनों ने बताया कि आदित्य 10वीं कक्षा का छात्र था और पढ़ाई में सामान्य था। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, अभी तक किसी भी प्रकार की साजिश या बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं, जो किसी आपराधिक गतिविधि की ओर इशारा करते हों। पुलिस ने इस मामले में धारा 194 BNSS (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) के तहत मामला दर्ज किया है। शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल नूरपुर में करवाया गया है ताकि मौत के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके। एएसपी धर्म चंद वर्मा ने पुष्टि की है कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles