14.8 C
New York
Wednesday, April 29, 2026

Buy now

Himachal: पानी की बोतल में छिपा था ऐसा राज, जिसे देख पुलिस भी रह गई हैरान; ओडिशा के युवक सहित 3 गिरफ्तार

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

शिमला जिले के कुमारसैन पुलिस थाना क्षेत्र में पुलिस ने गश्त के दौरान नशे की एक खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने 12.36 ग्राम चिट्टे के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो युवक रामपुर और एक ओडिशा का रहने वाला है। तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए चिट्टे को पानी की बोतल के निचले हिस्से में एक सीक्रेट चेंबर बनाकर छिपा रखा था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तस्करों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगालने शुरू कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार कुमारसैन थाने की एक पुलिस टीम एनएच-05 पर लवाण संपर्क मार्ग के पास चील मोड़ पर मौजूद थी। इस दौरान सड़क किनारे निचली तरफ तीन व्यक्ति खड़े दिखाई दिए। जब पुलिस ने उनसे पूछताछ शुरू की तो तीनों घबरा गए और संपर्क मार्ग की तरफ नीचे की ओर जाने लगे। उनके पीठ पर बैग थे और वे बार-बार सफाई दे रहे थे कि उनके पास कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं है। पुलिस ने शक के आधार पर तीनों की तलाशी ली। पहले दो युवकों के बैग से कुछ नहीं मिला, लेकिन जब तीसरे व्यक्ति के पिट्ठू बैग की तलाशी ली गई, तो कपड़ों के बीच एक काले रंग की प्लास्टिक की पानी की बोतल मिली। बोतल में पानी नहीं था, लेकिन जब पुलिस ने बारीकी से जांच करते हुए बोतल के निचले हिस्से को खोलकर चैक किया, तो पुलिस भी हैरान रह गई। उसमें से एक पारदर्शी प्लास्टिक की पुड़िया बरामद हुई, जिसमें 12.36 ग्राम चिट्टा पाया गया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान राहुल लारजू (49) पुत्र जिया लाल निवासी बौंडा (रामपुर), शुभम खन्ना (31) पुत्र मंगत राम निवासी डेऊ, सराहन (रामपुर) और विकास मिंज (26) पुत्र सुखराम मिंज निवासी तेलीगाना मांगपाडा, कुतरा (जिला सुंदरगढ़, ओडिशा) के रूप में हुई है। चिट्टा राहुल लारजू के बैग से बरामद हुआ है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि ओडिशा का युवक इनके संपर्क में कैसे आया और यह नशा कहां से लाया गया था और किसे सप्लाई किया जाना था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles