9.6 C
New York
Thursday, April 30, 2026

Buy now

Sirmour: झाड़ियों में छिपकर लगा रहा था चिट्टे का इंजेक्शन, अचानक पहुंची पुलिस और पकड़ा गया

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में पुलिस ने एक युवक के कब्जे से सिरिंज और अन्य सामान बरामद किया है। ये आरोपी झाड़ियों में छिपकर बैठा था, जहां पुलिस ने उसे मौके पर दबोच लिया। शहर की कच्चा टैंक पुलिस ने ये कार्रवाई गश्त के दौरान अमल में लाई। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गत दिन पुलिस चौकी कच्चा टैंक की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मिल्क चिलिंग प्लांट कांशीवाला ग्राउंड के पास झाड़ियों में एक व्यक्ति छिपा हुआ दिखाई दिया। शक के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शुभम निवासी मोगीनंद, थाना कालाअंब, जिला सिरमौर बताया। उसने पुलिस को बताया कि वह चिट्टा (हेरोइन) का आदी है और उसने अभी-अभी प्लास्टिक सिरिंज के माध्यम से चिट्टा इंजेक्ट किया है।

एसपी ने बताया कि पुलिस ने उसके कब्जे से एक प्लास्टिक सिरिंज, एक प्लास्टिक बोतल और ढक्कन बरामद किया। इस संबंध में पुलिस थाना नाहन में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles