10.4 C
New York
Thursday, April 30, 2026

Buy now

पति के लिए जेल में खतरनाक नशा लेकर मिलने पहुंची पत्नी

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला कारागार में सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जेल में बंद अपने पति से मिलने आई एक महिला ने चालाकी से नशीला पदार्थ चिट्टा (हैरोइन) अंदर भेजने की कोशिश की, जिसे मुस्तैद जेल स्टाफ ने समय रहते पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार वीरवार को जिला कारागार मंडी में कैदियों की परिजनों से नियमित मुलाकात का समय था। इसी दौरान सुनीता पत्नी सूरज कुमार शर्मा निवासी डाकघर बागाचनोगी जिला मंडी अपने पति से मिलने पहुंची थी। मुलाकात की प्रक्रिया के दौरान जब महिला द्वारा लाए गए कपड़ों और अन्य सामान की गहन तलाशी ली गई तो ड्यूटी पर तैनात जेल कर्मियों को संदेह हुआ।

जांच करने पर कपड़ों के बीच छुपाकर रखा गया सफेद रंग का संदिग्ध पदार्थ बरामद हुआ। शुरूआती जांच में यह पदार्थ चिट्टा पाया गया है। जेल प्रशासन ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए नशीले पदार्थ को जब्त कर लिया। बरामद चिट्टे का कुल वजन 1.3 ग्राम मापा गया है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी महिला सुनीता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस चौकी मंडी में एनडीपीएस एक्ट और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मंडी जेल के सहायक अधीक्षक द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने आगामी अन्वेषण शुरू कर दिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles