Thursday, February 5, 2026
HomeUncategorizedHimachal: शातिरों में मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए 7 लाख रुपए,...

Himachal: शातिरों में मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए 7 लाख रुपए, बैंक पर लगे लापरवाही के आरोप

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

उपमंडल देहरा में एक होटल कारोबारी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए हैं। शातिरों ने नलसुहा निवासी रविकांत शर्मा का मोबाइल हैक कर करीब 7 लाख रुपए उड़ा लिए है। रविकांत ने बुधवार को देहरा में इसकी शिकायत दी है। रविकांत का आरोप है कि संबंधित बैंक की लापरवाही से उनका पैसा गया है। जानकारी के अनुसार होटल कारोबारी के मोबाइल पर 20 जनवरी को एक लिंक आया और उन्होंने उस लिंक को ओपन कर दिया। लिंक ओपन करने के कारण उनका व्हाट्स एप हैक हो गया। रविकांत ने देहरा में साइबर सैल में इसकी जानकारी दी। इसके बाद उनका व्हाट्स एप ठीक कर दिया गया।

रविकांत के अनुसार 20 जनवरी को जब उनका फोन शातिरों ने हैक किया तो जिस जिस बैंक में उनके खाते थे उन्हें बंद करने के लिए कहा गया। उन्होंने बताया कि एक निजी बैंक ने उनका खाता बंद नहीं किया । उन्होंने बताया कि उक्त बैंक में उन्होंने एक एफडीआर करवाई थी जो करीब 7 लाख हो गई थी। 3 फरवरी को उन्होंने देखा तो यह बैंक खाता खाली पाया गया।

जिससे उन्हें पता चला कि वह ठगी का शिकार हो चुके हैं। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि बीते 20 जनवरी को उक्त व्यक्ति का व्हाट्स एप हैक हुआ था जिसे ठीक कर दिया था। हो सकता है हैकर ने यूजर आईडी और पासवर्ड बदल दिया हो जिसको वजह से यह ठगी हुई है। पुलिस के पास शिकायत आई है खाते को होल्ड कर दिया गया है और आवश्यक जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments