13.1 C
New York
Monday, May 25, 2026

Buy now

Paonta Sahib: चिट्टे के खिलाफ युवा करेंगे अभियान की शुरुआत: अरिकेश जंग

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

आज JPL की ऑर्गेनाइजिंग कमेटी ने युवा नेता अरिकेश जंग की उपस्थिति में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में एक बैठक की गई। जो JPL क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 को हुई थी उसमें अरिकेश जंग ओर उनकी टीम ने यह कहा था कि जो भी JPL क्रिकेट प्रतियोगिता में विनर होगा या जो अच्छे खिलाड़ी होंगे उन टीमों का पूरा खर्चा जंग परिवार उठाएंगे।

जानकारी देते हुए अरिकेश जंग ने बताया कि 2 टीमों JPL डिफेंडर ओर JPL लेजेंडनस का गठन हो गया है। जो JPL की अगवाई करेंगी। इन खिलाड़ियों का पूरा खर्चा अरिकेश जंग उठाएंगे। दोनों टीमों की एंट्री चांदनी में करवाए जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में करवा दी गई है। दोनों टीमें वहां पांवटा साहिब का नेतृत्व करेंगी। वहीं अरिकेश जंग ने कहा कि पांवटा साहिब के युवाओं को उभारने के लिए वो चाहे किसी भी क्षेत्र में हो खेल, पढ़ाई वो उनके साथ खड़े है ओर उनके लिए हर प्रयत्न करेंगे।

वही, गांव गांव से चुने हुए खिलाड़ियों ने इस प्रयास के लिए उनका धन्यवाद किया। पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहब्बत अली ने इस पहल के लिए अरिकेश जंग की खूब सराहना की है।

उन्होंने कहा कि आने वाले 09/02/2026 को चिट्टे के खिलाफ पांवटा साहिब के युवा एक अभियान शुरू करेंगे। इस मौके विशेष रूप से पूर्व विधायक पांवटा साहिब चौधरी किरनेश जंग भी उपस्थित रहेंगे।

इस मौके पर आज JPL आयोजक कमेटी, भाटावाली पंचायत प्रधान राकेश चौधरी, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष करण चौहान, पारस, मोहित, अखिल, साहिल, गोल्डी, रोहित, अभिषेक, सुरजीत, सतीश, नवीन, हिमांशु, योगेश आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles