ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को राज्य के 10 जिलों में आंधी-तूफान, बिजली चमकने और ओलावृष्टि का यैलो अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जो 17 अक्तूबर तक छिटपुट रूप से जारी रहेगी और 18 अक्तूबर से मौसम के पूरी तरह साफ होने की उम्मीद है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। हालांकि कुछ स्थानों…
Read MoreDay: October 14, 2026
पांवटा साहिब में बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, LIC भरेगी 100 पद
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) जिला रोजगार कार्यालय सिरमौर (नाहन) द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) शाखा पांवटा साहिब द्वारा क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़े रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत एलआईसी के विभिन्न विभागों में कुल 100 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इस कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से ‘महिला करियर एजेंट (बीमा सखी)’ और ‘रूरल करियर एडवाइजर (अप्रेन्टिस)’ के पदों को भरा जाना है। दोनों ही श्रेणियों में 50-50 पद निर्धारित किए…
Read MoreHimachal: पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी, 734 पदों के लिए 22 अक्तूबर से शुरू होंगे ग्राऊंड टैस्ट
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में खाकी पहनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अहम खबर है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पुलिस कांस्टेबल (पुरुष एवं महिला) के 734 पदों पर भर्ती के लिए होने वाले फिजिकल (ग्राऊंड) टैस्ट के ई-एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आयोग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार फिजिकल स्टैंडर्ड टैस्ट (पीएसटी ) और फिजिकल एफिशिएंसी टैस्ट (पीईटी) 22 अक्तूबर से 5 दिसम्बर तक प्रदेश भर में आयोजित किए जाएंगे। आयोग की सचिव निवेदिता नेगी ने जानकारी देते हुए बताया…
Read Moreआदर्श रामलीला क्लब, बद्रीनगर में सीता स्वयंवर एवं राम विवाह के भव्य दृश्यों का मंचन
आदर्श रामलीला क्लब, बद्रीनगर में सीता स्वयंवर एवं राम विवाह के भव्य दृश्यों का मंचन मुख्य अतिथि नीरज चौधरी एवं कुलदीप चौधरी रहे उपस्थित, विशिष्ट अतिथि इंदरजीत सिंह मिक्का भी रहे मौजूद ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) पांवटा साहिब। आदर्श राम जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित आदर्श रामलीला महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को रामलीला के मंच पर रामायण के अनेक मनमोहक एवं भव्य प्रसंग प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नीरज चौधरी तथा वार्ड नंबर 13 के पार्षद कुलदीप चौधरी उपस्थित रहे। वहीं, विशिष्ट अतिथि…
Read Moreददाहू में कलंकी बेटे की हैवानियत: नशे के लिए बुजुर्ग मां पर तेजधार हथियार और डंडे से हमला
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) उपमंडल ददाहू के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बिड़ला के गांव तिरमली (दयाड़) में एक कलयुगी बेटे द्वारा अपनी ही बुजुर्ग मां पर तेजधार हथियार और डंडे से जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस हमले में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता गुरुदेवी (उम्र 60 वर्ष), पत्नी स्व. विद्या रतन, निवासी गांव…
Read Moreहिमाचल ने खो दी अपनी बहादुर BSF फौजी बेटी: सैन्य सम्मान से दी विदाई; 2 बच्चों ने खोए माता-पिता
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश ने अपनी एक होनहार और कर्तव्यनिष्ठ महिला जवान को खो दिया है। ऊना जिले के गगरेट क्षेत्र के जोह गांव की रहने वाली सीमा सुरक्षा बल (BSF) की हेड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन हो गया। मंगलवार को जब उनकी पार्थिव देह उनके पैतृक गांव पहुंची, तो पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। गांव के मोक्षधाम में उन्हें पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। BSF के जवानों ने अपनी साथी महिला जवान को सशस्त्र सलामी देकर श्रद्धांजलि अर्पित की।…
Read Moreहिमाचल प्रदेश में 15 अक्तूबर तक आंधी-बारिश का यैलो अलर्ट
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल में आगामी 3 दिन मौसम खराब रहने की आशंका है। मौसम विभाग ने 15 अक्तूबर तक प्रदेश के कई जिलों में आंधी चलने, बिजली कड़कने और बारिश होने का यैलो अलर्ट जारी किया है। 16 और 17 अक्तूबर को भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। इस दौरान ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। 18 और 19 अक्तूबर को प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है। बीते 24 घंटों में किन्नौर के निचार में 6.5 मिलीमीटर और शिमला जिले के सराहन…
Read Moreददाहू में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.41 लाख की नकदी सहित 10 जुआरी गिरफ्तार
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) सिरमौर जिला के ददाहू में पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जुए के एक बड़े अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यूको बैंक ददाहू के समीप एक मकान में छापेमारी कर 1 लाख 41 हजार 500 रुपये की भारी नकदी और ताश के पत्तों के साथ 10 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही मकान मालिक के खिलाफ भी अपने घर में अवैध रूप से जुआ खिलवाने का मामला…
Read More