22.4 C
New York
Wednesday, September 9, 2026

Buy now

वर्दी का गौरव, देश सेवा का संकल्प” — एनसीसी कैडेट्स को मिला सेना और समाज सेवा का मंत्र..

“वर्दी का गौरव, देश सेवा का संकल्प” — एनसीसी कैडेट्स को मिला सेना और समाज सेवा का मंत्र..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

“द स्कॉलर्स होम” स्कूल के प्रांगण में दिनांक 8 सितम्बर 2016 को एचपी बटालियन एनसीसी, नाहन के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल जे. एस. चौहान का आधिकारिक दौरा हुआ। उनके साथ जेसीओ जय करण भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्कूल के 50 एनसीसी कैडेट्स ने उनसे प्रेरणादायक मार्गदर्शन प्राप्त किया।

स्कूल परिसर में पहुंचने पर कमान अधिकारी का भव्य स्वागत किया गया। स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. एन.पी.एस. नारंग, निदेशक महोदया गुरमीत कौर नारंग, प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा तथा एनसीसी ऑफिसर (एएनओ) सुधीर कुमार ने उनका अभिनंदन किया।

दौरे के दौरान लेफ्टिनेंट कर्नल जे. एस. चौहान ने एनसीसी ऑफिसर कार्यालय का निरीक्षण किया तथा कैडेट्स के टर्नआउट और ड्रेस कोड का जायजा लिया। इसके पश्चात उन्होंने कैडेट्स के साथ संवाद करते हुए उन्हें अपने अनुभवों और विचारों से अवगत कराया।

अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को एनडीए एवं भारतीय सशस्त्र बलों में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने सैनिक जीवन में अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कैडेट्स को एक मजबूत एवं सकारात्मक व्यक्तित्व विकसित करने का संदेश दिया।

उन्होंने युवाओं को समाज में बढ़ती नशे की समस्या के प्रति भी जागरूक किया और नशे से दूर रहने का आह्वान किया। साथ ही कैडेट्स को ‘नशा मुक्त भारत’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।

स्कूल प्रबंधन निदेशक महोदय डाॅ नरेंद्र पाल सिंह नारंग ने लेफ्टिनेंट कर्नल जे. एस. चौहान एवं जेसीओ जय करण का इस प्रेरणादायक एवं मार्गदर्शनपूर्ण सत्र के लिए आभार व्यक्त किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles