22.8 C
New York
Thursday, August 27, 2026

Buy now

Himachal: युवती से छेड़छाड़ को लेकर उपजा विवाद! शख्स की पीट-पीटकर ले ली जान, एक गिरफ्तार

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल के तहत आने वाले बरठीं क्षेत्र की बलोह पंचायत में एक व्यक्ति की निर्मम पिटाई के बाद मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान धमेंद्र सिंह (42) निवासी संगास्वी-2 तहसील झंडूता के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में मलांगण निवासी अनूप सिंह (44) उर्फ बंटी को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में वारदात के पीछे युवती से छेड़छाड़ को लेकर उपजे विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगा।

जानकारी के अनुसार धमेंद्र सिंह रोजाना की तरह काम के सिलसिले में गत दिवस घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो बलोह स्थित वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के समीप उसके घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली। परिजन व स्थानीय लोग उसे उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थान ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि धमेंद्र सिंह के साथ घटनास्थल से करीब 2 किलोमीटर दूर मारपीट की गई थी। इस दौरान वहां कुछ अन्य लोग भी मौजूद बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही शाहतलाई पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फोरैंसिक टीम को भी बुलाया। वीरवार को डीएसपी घुमारवीं और फोरैंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया तथा मौके से कुछ साक्ष्य भी जुटाए हैं। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम एम्स बिलासपुर में करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल एक व्यक्ति की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मारपीट की पूरी कड़ी, वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका और हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने बताया कि हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी मौके का निरीक्षण कर चुके हैं और मामले से जुड़े प्रत्येक पहलू को ध्यान में रखकर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles