19.1 C
New York
Tuesday, September 22, 2026

Buy now

पौधारोपण कार्यक्रम : अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, ब्लॉक पांवटा साहिब 

पौधारोपण कार्यक्रम — अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, ब्लॉक पांवटा साहिब

आज अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, ब्लॉक पांवटा साहिब की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम श्री सुनील तोमर उपप्रधान, श्री गुरबचन सिंह प्रधान एवं श्री तरुण परमार महासचिव की अध्यक्षता में किया गया।

इस पौधारोपण कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी कार्यालयों के सहयोग से कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। हालांकि बारिश के कारण कार्यक्रम के दौरान कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन गुरप्रीत, दिनेश, प्रेम, महानन्द, रमेश, शिवम आदि कर्मचारियों ने भारी बारिश के बीच भी उत्साह के साथ पौधारोपण कर कार्यक्रम को सफल बनाया। 🌧️🌱

इस अवसर पर सभी कर्मचारियों एवं आम जनता से आग्रह किया गया कि अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी देखभाल भी करें, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण को सुरक्षित एवं हरा-भरा रखा जा सके।

🌿 “एक पौधा आज लगाएं, आने वाली पीढ़ियों का भविष्य बचाएं।” 🌿

🙏 पर्यावरण संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। 🙏

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ब्लॉक पांवटा साहिब

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles