24.9 C
New York
Saturday, June 27, 2026

Buy now

Sirmour: तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर; दो युवक घायल

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

जिला सिरमौर के पुलिस थाना नाहन के अंतर्गत जमटा-नाहन मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार द्वारा स्कूटी को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। इस सड़क हादसे में स्कूटी पर सवार दो युवक घायल हुए हैं, जिन्हें शरीर पर बाहरी व अंदरूनी चोटें आई हैं। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता रजनीश, निवासी गांव काढो च्योग (कमरऊ), जिला सिरमौर ने बताया कि बीते कल वह अपने दोस्त विवेक कपूर (निवासी कमरऊ) के साथ अपनी स्कूटी (नंबर HP71A 8973) पर सवार होकर जमटा से नाहन की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान जब उन्होंने अपनी स्कूटी को सड़क किनारे कच्ची जगह पर खड़ा किया हुआ था, तभी पीछे से एक कार (नंबर HP18C 6020) का चालक लापरवाही और तेज रफ्तारी से गाड़ी चलाता हुआ आया। कार चालक ने नियंत्रण खोते हुए सड़क किनारे खड़ी स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

इस भयानक टक्कर के कारण स्कूटी सवार रजनीश और उसके दोस्त विवेक कपूर सड़क पर गिर गए और दोनों को शरीर पर गंभीर बाहरी व अंदरूनी चोटें आई हैं। हादसे के बाद पुलिस को इस संबंध में सूचित किया गया। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 125(a) और मोटर वाहन अधिनियम (MV ACT) की धारा 187 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना के कारणों की आगामी जांच की जा रही है।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles