18.5 C
New York
Thursday, June 25, 2026

Buy now

Himachal: एशियाई खेलों के राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए हिमाचल की पांच बेटियां चयनित

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

भारतीय टीम की कप्तान रितू नेगी के अलावा भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के धर्मशाला स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की पुष्पा, ज्योति, चंपा और भावना अब भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगी।

हिमाचल प्रदेश की महिला कबड्डी खिलाड़ियों ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। आगामी 20वें एशियाई गेम्स के लिए होने वाले राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए प्रदेश की पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। भारतीय टीम की कप्तान रितू नेगी के अलावा भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के धर्मशाला स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की पुष्पा, ज्योति, चंपा और भावना अब भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगी। सेंटर की एक अन्य खिलाड़ी सिमरन कंबोज को भी इस कैंप में जगह मिली है।

गुजरात के गांधीनगर में आयोजित होने वाला यह विशेष कोचिंग कैंप 23 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान देशभर से चुनी गई 25 प्रतिभाशाली महिला कबड्डी खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम के कोचों की निगरानी में कड़ा प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी। इस कैंप के प्रदर्शन के आधार पर ही आगामी एशियाई खेलों के लिए अंतिम भारतीय महिला कबड्डी टीम का चयन किया जाएगा। गौरतलब है कि 20वें एशियाई गेम्स का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्तूबर 2026 तक जापान के आइची-नागोया में किया जाएगा। ऐसे में भारतीय टीम में जगह पक्की करने के लिए खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

कप्तान रितू नेगी लंबे समय से प्रदेश की महिला कबड्डी टीम की प्रमुख खिलाड़ी रही हैं और कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं। वहीं पुष्पा, ज्योति, चंपा, सिमरन और भावना ने भी पिछले कुछ वर्षों में लगातार बेहतर खेल दिखाते हुए अपनी अलग पहचान बनाई है। अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी एवं कोच पूजा ठाकुर ने कहा कि यह पूरे प्रदेश के लिए बेहद गौरव की बात है कि भारत की महिला कबड्डी टीम में हिमाचल का हमेशा विशेष स्थान रहता है। इस बार भी सूबे की पांच खिलाड़ियों का एशियन गेम्स के कोचिंग कैंप में चयन हुआ है। ये सभी खिलाड़ी 23 जुलाई तक गांधीनगर में रहकर प्रशिक्षण लेंगी। कैंप में बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को ही मुख्य भारतीय टीम में जगह मिलेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles