22.5 C
New York
Thursday, August 27, 2026

Buy now

खौफनाक हादसा: कार की टक्कर से हवा में 25 फीट उछली बाइक सवार युवती; रूह कंपा देने वाला वीडियो वायरल

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश में शिमला–हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दधोल चौक के पास एक बेहद भयावह और रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा हुआ। यहां एक कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर पीछे बैठी युवती हवा में करीब 25 फीट ऊपर उछलकर सड़क किनारे जा गिरी। इस हादसे का एक बेहद डरावना वीडियो वहां मौजूद एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुआ है, जिसे देखकर हर कोई स्तब्ध है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेकर तफ्तीश शुरू कर दी है।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक दुर्घटना बिलासपुर के पड़्यालग–दधोल चौक क्षेत्र में 15 जून को शाम करीब 4:00 बजे हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों वाहन विपरीत दिशाओं से आ रहे थे, तभी चौक के समीप कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। बाइक पर पीछे बैठी युवती हवा में कई फीट ऊपर उछलकर दूर जा गिरी, वहीं बाइक चला रहा युवक किसी तरह बच गया। इस हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। यह पूरी दुर्घटना दधोल चौक पर स्थित एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जोकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जांच में जुटी पुलिस

वायरल हो रहे फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि भिड़ंत के बाद युवती किस तरह खिलौने की तरह हवा में उछलती है और सड़क किनारे जा गिरती है। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। इस हादसे के बाद स्थानीय निवासियों और व्यापारियों में प्रशासन के खिलाफ गहरा रोष है। वहीं, पुलिस ने घटना का संज्ञान लेकर तफ्तीश शुरू कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles