18.5 C
New York
Tuesday, June 16, 2026

Buy now

मिलिए हिमाचल के ‘नन्हे बाहुबली’ से! 9 साल की उम्र में उठाया 80 KG वजन; स्टेट पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

कहते हैं प्रतिभा और हौसले किसी उम्र के मोहताज नहीं होते। इस बात को सच कर दिखाया है हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमंडल के मात्र 9 साल के नन्हे खिलाड़ी अरमान शर्मा ने। ग्राम पंचायत सुनहाणी के गांव मनहन के रहने वाले अरमान ने धर्मशाला में आयोजित प्रदेश स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में अपने अद्भुत प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया और स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में एक खास बात यह रही कि 9 वर्षीय अरमान शर्मा पूरे इवैंट के सबसे कम उम्र के प्रतिभागी थे, लेकिन जब वह मंच पर उतरे, तो उनके आत्मविश्वास और अनुशासन ने वहां मौजूद हर शख्स को हैरान कर दिया। अरमान ने अपनी क्षमता से कहीं बढ़कर शानदार प्रदर्शन करते हुए 80 किलोग्राम का भारी-भरकम वजन उठाया और गोल्ड मैडल अपने नाम कर लिया। इतनी कम उम्र में स्टेट लेवल पर यह कारनामा करना अपने आप में एक बड़ी मिसाल है।

अरमान की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उनके परिवार और पूरे इलाके में जश्न का माहौल है। बेटे की इस शानदार सफलता पर गर्व जताते हुए अरमान के पिता दीपक शर्मा और माता भारती शर्मा ने कहा कि लगातार अभ्यास, समर्पण और अनुशासन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। हमारे बेटे ने जो मेहनत की है, यह उसी का फल है। उन्होंने बताया कि अरमान वर्तमान में एक जिम में नियमित रूप से कड़ी ट्रेनिंग ले रहे हैं और अपने खेल कौशल को लगातार निखार रहे हैं।

भविष्य का इंटरनैशनल सितारा मान रहे लोग

एक 9 साल के बच्चे द्वारा 80 किलो वजन उठाकर गोल्ड जीतने की इस खबर से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। खेल प्रेमी और स्थानीय लोग अरमान को नई पीढ़ी के लिए एक बड़ा प्रेरणास्रोत मान रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस नन्हे चैंपियन में गजब का हुनर है। यदि प्रशासन और सरकार की तरफ से अरमान को सही मार्गदर्शन और बेहतर सुविधाएं मिलें, तो वह दिन दूर नहीं जब यह नन्हा बाहुबली राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी हिमाचल प्रदेश और देश का झंडा बुलंद करेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles