24.6 C
New York
Monday, June 15, 2026

Buy now

Himachal : पनीर में ज्यादा नमक होने पर शुरू हुआ विवाद…कैफे में चली गोलियां, मौके पर मची भगदड़

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के भवारना के तहत मनसिंबल पंचायत में स्थित एक रेस्तरां (कैफे) में शनिवार देर रात मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दरअसल, रेस्तरां में परोसे गए खाने में तेज नमक को लेकर हुए विवाद के बाद फायरिंग हो गई।गोलियां चलने से रेस्तरां में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए बाहर की तरफ भागे। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पनीर में अधिक नमक तेज होने से शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात को मनसिंबल पंचायत में एक कैफे में पारस और आशीष नामक दो युवक खाना खाने आए थे। उन्होंने परोसे गए पनीर की सब्जी में नमक अधिक होने की शिकायत रेस्तरां के मालिक पदम देव से की। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में तीखी बहस शुरू हो गई, जिसने देखते ही देखते हाथापाई का रूप ले लिया। आरोप है कि इस दौरान रेस्तरां मालिक ने एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया। थप्पड़बाजी के कुछ ही समय बाद रेस्तरां मालिक का एक रिश्तेदार अतुल सिंह हाथ में पिस्तौल लेकर वहां आ गया और उसने फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज से पूरे होटल में भगदड़ मच गई।

आरोप है कि आलोक ठाकुर, पदम देव और अतुल सिंह ने युवक आशीष के सिर पर पिस्तौल तान दी और उसे जबरन रोके रखा। साथ ही उसके साथ मारपीट करते रहे। जब पंकज नामक एक अन्य व्यक्ति आशीष को छुड़ाने के लिए आगे बढ़ा, तो आरोपियों ने उसे भी बंधक बना लिया और उसके साथ भी मारपीट की। होटल के भीतर मचे इस खूनी ड्रामे की सूचना स्थानीय जिला परिषद सदस्य संजीव सैनी ने तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही भवारना थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया।

मामला दर्ज

पुलिस ने घायलों को छुड़ाकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण और प्राथमिक उपचार किया गया। घटना के बाद यह भी आरोप लगा है कि होटल प्रबंधन ने कानूनी कार्रवाई से बचने और सुबूत मिटाने के उद्देश्य से होटल की सीसीटीवी फुटेज को डिलीट कर दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्तौल को अपने कब्जे में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस पिस्तौल का लाइसेंस पहले ही समाप्त हो चुका था। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles