22.4 C
New York
Thursday, July 30, 2026

Buy now

पांवटा साहिब में 25 वर्षीय विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, 2 बच्चों के सिर से उठा मां का साया

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

सिरमौर जिले के उपमंडल पांवटा साहिब के अमरकोट क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक 25 वर्षीय विवाहिता ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

Description

मृतका की पहचान सविता (25) पत्नी अंकित के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की रहने वाली थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सविता अमरकोट इलाके में अपने पति और दो बच्चों के साथ एक किराए के मकान में रहती थी। घटना के तुरंत बाद महिला को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Description

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल महिला द्वारा यह आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हर पहलू से इस घटना की गहनता से पड़ताल कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles