22.1 C
New York
Friday, July 31, 2026

Buy now

Paonta Sahib : वंशवाद की राजनीति पर निर्दलीय प्रत्याशी भारी, पातलियों जिला परिषद वार्ड-9 में परमिंदर सिंह बिट्टू का दबदबा..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

Description

पांवटा साहिब के पातलियों जिला परिषद वार्ड-9 में चुनावी मुकाबला अब दिलचस्प मोड़ पर है। दिग्गज नेता परमिंदर सिंह बिट्टू ने नामांकन दाखिल कर अपना प्रचार अभियान तेज़ कर दिया हैं। जिससे इस सीट के सियासी समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं।

Description

इस सीट पर भाजपा के चरणजीत सिंह उर्फ जोगा और पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग के बेटे अरिकेश जंग मैदान में हैं, लेकिन अब बिट्टू के उतरने से त्रिकोणीय मुकाबला सामने है। यहां भाजपा-कांग्रेस के समर्थित दोनों प्रत्याशियों पर सवाल उठ रहे हैं कि राजनीतिक ओहदे में रहने वाले नेताओं ने अपने ही घर के सदस्यों को टिकट थमा दिया हैं। जिससे वंशवाद को बढ़ावा मिला हैं। वंशवाद की राजनीति के खिलाफ लोग अब खुलकर सामने आने लगे है और परमिंदर सिंह बिट्टू के पक्ष में समर्थन जुटने लगा है।

बता दें कि परमिंदर सिंह बिट्टू का क्षेत्र में मजबूत जनाधार है। वह पहले BDC सदस्य रह चुके हैं और उनकी धर्मपत्नी भी जिला परिषद सदस्य रह चुकी हैं। लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय रहने और विकास कार्यों के चलते उन्हें जनता का अच्छा समर्थन मिल रहा है। अब पातलियों वार्ड-9 की इस हॉट सीट पर मुकाबला और कड़ा हो गया है, जहां हर प्रत्याशी अपनी जीत के लिए पूरा जोर लगा रहे है। जिसमें अभी तक परमिंदर सिंह बिट्टू का पलड़ा भारी हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles