दुःखद : सिरमौर में दर्दनाक हादसे में गिरिपार के 30 वर्षीय युवक की मौत..
ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)
सिरमौर जिला के गिरिपार क्षेत्र के बाम्बल गांव निवासी 30 वर्षीय युवा किसान बालकृष्ण चौहान ( विक्की) की एक दर्दनाक हादसे में मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि बीते दिन वह पाब-मानल रोड़ पर घास-पत्ती काटने के लिए घर से निकले थे, इसी दौरान वो पेड़ पर चढ़े, लेकिन पैर फिसलने से गिर गए और उनको गंभीर चोट आई। ग्रामीणों ने उन्हें सड़क तक पहुंचाया और तुरंत पांवटा अस्पताल ले जाया गया।
लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
