13.1 C
New York
Saturday, May 9, 2026

Buy now

आज हिमाचल बोर्ड घोषित करेगा 12वीं का रिजल्ट, यहां देख सकेंगे ऑनलाइन

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड आज 12वीं कक्षा रिजल्ट घोषित करने वाला है. सुबह 11 बजे प्रदेश के 81,411 छात्र-छात्राओं का परिणाम जारी किया जाएगा. छात्र ऑनलाइन माध्यम से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर परीक्षा परिणाम देख सकेंगे. इसके लिए छात्रों अपना रोल नंबर वेबसाइट में सब्मिट करना होगा, जिसके बाद छात्र मार्कशीट की कॉपी डाउनलोड कर सकेंगे.

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने कहा है कि, “रिजल्ट घोषित करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. 12वीं कक्षा के सभी संकाय आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा. इस साल 81,411 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है. सभी को अब अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार है.”

वेबसाइट पर कैसे देखें रिजल्ट?

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से 12वीं का एग्जाम देने वाले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा.

वहीं, जो छात्र अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं, वे अपनी आंसर शीट की पुनर्मूल्यांकन या री-चेकिंग के लिए भी आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए छात्र को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा. इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है. री-चेकिंग में अंकों में वृद्धि होने पर बोर्ड के द्वारा मार्कशीट अपडेट कर दिया जाता है.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles