29.3 C
New York
Friday, July 31, 2026

Buy now

शिमला में धार्मिक अनुष्ठान के दौरान महिला की मौत मामले में आरोपी गिरफ्तार, हथियार जब्त

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला स्थित एक गांव में धार्मिक अनुष्ठान के दौरान एक महिला की गोली लगने से मौत मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। महिला की पहचान शिमला के आंध्र गांव निवासी रितिका (26) के रूप में हुई।

Description

पुलिस के अनुसार, कुलगांव गांव में एक नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के दौरान रविवार को यह घटना घटी। प्रथम दृष्टया, जश्न मनाने के दौरान आरोपी ने गोली चलाई। पुलिस ने बताया कि गोली रितिका को लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया।

Description

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार को जब्त कर लिया गया है। बाद में आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। शिमला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गौरव सिंह ने बताया कि चिरगांव थाना में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और भारतीय शस्त्र अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles