9.2 C
New York
Sunday, April 19, 2026

Buy now

नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, चरस के साथ हमीरपुर के 2 युवक गिरफ्तार

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नशा मुक्त हिमाचल अभियान को धरातल पर उतारने के लिए पुलिस जिला देहरा पूरी तरह से कमर कस चुकी है। नशे के खिलाफ जीरो टॉलरैंस की नीति पर चलते हुए रक्कड़ थाना पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 2 व्यक्तियों को 42 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना रक्कड़ की पुलिस टीम क्षेत्र में नियमित गश्त और नाकाबंदी पर तैनात थी। इसी दौरान पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर एक पुख्ता गुप्त सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने नाथुन, बड़ा मोड़ डांगरा रोड के पास वाहनों की चैकिंग शुरू की। इस दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल (HP55C-4751) को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान बाइक सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से 42 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर मौके पर ही दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान अजय कुमार (48) पुत्र बिशनदास निवासी गांव तरेटी, डाकखाना फतेहपुर, तहसील नादौन व जिला हमीरपुर और राज कुमार (35) पुत्र दुनी चंद निवासी गांव व डाकखाना नादौन व जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना रक्कड़ में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की गहनता से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि नशा कहां से लाया गया था और किसे सप्लाई किया जाना था। मामले की पुष्टि एसपी देहरा मयंक चौधरी ने की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles