2.4 C
New York
Tuesday, April 21, 2026

Buy now

कांग्रेस कार्यकर्ता लड़ सकते हैं पंचायत और BDC चुनाव, किसी पर कोई बंदिश नहीं : CM सुक्खू

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस का कोई भी कार्यकर्त्ता पंचायत प्रधान और बीडीसी का चुनाव लड़ सकता है। उन्होंने कहा कि ये चुनाव पार्टी के चुनाव चिह्न पर नहीं होते हैं, ऐसे में कांग्रेस पंचायत चुनाव को लेकर किसी पर कोई बंदिश नहीं लगाएगी। मुख्यमंत्री वीरवार को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार व संगठन में समन्वय की कोई कमी नहीं है और सत्ता व संगठन चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयार हैं।

महिला आरक्षण बिल पर घेरी केंद्र सरकार 

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार महिला आरक्षण बिल के बहाने राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास कर रही है और बिना परिसीमन महिला आरक्षण का बिल लाया गया है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। कांग्रेस महिला आरक्षण बिल के विरोध में नहीं है और पार्टी ने हमेशा महिला आरक्षण का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने पहली बार राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पास किया था। देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 73वें और 74वें संशोधन में पहली बार पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की थी। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही महिलाओं के उत्थान के लिए काम किया है। अभी तक जनगणना 2011 के आंकड़े हैं और उसे आधार मानना सही नहीं है। जनगणना का काम चल रहा है, इसलिए उसका इंतजार किया जाना चाहिए। जनगणना और परिसीमन होने के बाद ही महिला आरक्षण को सिरे चढ़ाया जाना चाहिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles