24.4 C
New York
Saturday, August 15, 2026

Buy now

Sirmaur: माता के दर्शनों के लिए लाइन में खड़े श्रद्धालु के साथ घटी ये घटना…फिर चली गई जान, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

Description

उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर (त्रिलोकपुर) परिसर में रविवार को एक बेहद दुखद घटना सामने आई। यहां माता बाला सुंदरी मंदिर के ठीक सामने पहाड़ी पर स्थित ललिता माता मंदिर में दर्शनों के लिए गए एक श्रद्धालु की अचानक मौत हो गई। मौत का प्रारंभिक कारण हार्ट अटैक (हृदय गति रुकना) बताया जा रहा है। इस घटना से मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और शोक का माहौल बन गया।

Description

लाइन में लगे हुए अचानक आया चक्कर

Description

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 36 वर्षीय राजेश के रूप में हुई है, जो हरियाणा के जिला कुरुक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शाहाबाद का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि राजेश ललिता माता के दरबार में माथा टेकने के लिए श्रद्धालुओं की लाइन में लगा हुआ था। इसी दौरान उसे अचानक चक्कर आया और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। जमीन पर गिरते ही मौके पर मौजूद अन्य श्रद्धालुओं और सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत उसे संभाला। आनन-फानन में राजेश को नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मेडिकल कॉलेज में जांच के बाद ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दो छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

महज 36 वर्ष की आयु में राजेश के इस तरह अचानक चले जाने से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक राजेश अपने पीछे अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles