22.6 C
New York
Saturday, April 18, 2026

Buy now

विद्यार्थी जीवन में मेहनत और अनुशासन अति आवश्यक– हर्षवर्धन चौहान

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

डिग्री कॉलेज पांवटा साहिब के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरक़त

नाहन, 06 मार्च। उद्योग, संसदीय कार्य एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज पांवटा विधानसभा क्षेत्र के श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरक़त की। उद्योग मंत्री ने दिप प्रज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

उद्योग मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थी जीवन मनुष्य के पूरे जीवन के लिए अत्यंत बहुमूल्य होता है। इस समय में विद्यार्थी अपने व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं तथा अपने भविष्य की दिशा तय करते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, संस्कार, मेहनत और जिम्मेदारी की भावना भी सिखाती है।

उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के जिम्मेदार नागरिक बनते हैं, इसलिए उन्हें अपने लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और सामाजिक कार्यों में भी भाग लें, जिससे उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने विद्यार्थियों को कहा कि हमारा आचरण और व्यवहार ही हमारी शिक्षा और संस्कार को दर्शाता है। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि बच्चों में प्रारंभिक संस्कार घरों से दिए जाने चाहिए। बच्चों को अच्छा इंसान बनाने में स्कूल और माता–पिता की अहम भूमिका रहती है।

हर्षवर्धन चौहान ने नौजवानों से अपनी ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह चिंता की बात है कि अनेकों नौजवान नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं और अपने जीवन तथा परिवार की बर्बादी का कारण बन रहे हैं। उन्होंने युवाओं को अपनी दिनचर्या व्यस्त बनाने को कहा ताकि वह जीवन में नई उपलब्धियां को हासिल कर सकें। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वह अपने बच्चों की नियमित निगरानी करें।

उद्योग मंत्री ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने को कहा। उन्होंने कहा कि आज का विद्यार्थी ही कल का भविष्य है और सही मार्गदर्शन एवं अवसर मिलने पर वे प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकते हैं।उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें जीवन में अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया।

कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ जगदीश चौहान ने कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट तथा संस्थान की उपलब्धियों को प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने कॉलेज से सम्बन्धित माँगें भी मंत्री के समक्ष रखी।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।उद्योग मंत्री ने वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान कॉलेज के मेधावी छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक, खेल तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुस्कृत किया। उद्योग मंत्री ने कॉलेज द्वारा प्रस्तुत मांगों को पूरा करने का आश्वासन भी दिया।

इस अवसर पर निदेशक जोगिंद्रा बैंक असगर अली, निदेशक राज्य सहकारी बैंक भारत भूषण मोहिल, निदेशक एसआईडीसी रमेश देसाईक, निदेशक अल्पसंख्यक वित् एवं विकास निगम तपेन्द्र सैनी, अवनीत सिंह लांबा, पूर्व चेयरपर्सन नगर परिषद निर्मल कौर तथा उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया, कर्नल जे. एस. चौहान, अध्यक्ष चैम्बर ऑफ कॉमर्स सतीश गोयल, एडवोकेट राजेन्द्र शर्मा, मस्त राम पराशर, मनीष तोमर, रामेश्वर शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles