22.6 C
New York
Saturday, April 18, 2026

Buy now

Paonta Sahib: ‘आदर्श स्वयं सहायता समूह’ की महिलाओं ने घर पर तैयार किया हर्बल रंग..

Paonta Sahib: ‘आदर्श स्वयं सहायता समूह’ की महिलाओं ने घर पर तैयार किया हर्बल रंग..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

“रंगो का त्यौहार होली” आ रहा है। जिसके लिए कुंजा मतरालियों की आदर्श स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने हर्बल रंग तैयार किये है। जो रंग बाजार से सस्ता और स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।

समूह की प्रधान श्यामा देवी व सचिव रीतू चौहान ने बताया कि इस बार पिछले साल से ज्यादा रंगों की मांग आ रही है। इस से एक और महिलाओं की आजिविका चल रही है और दूसरी ओर घरद्वार बैठे महिलाओं को काम मिल रहा है।

समूह की महिलाओं का कहना है कि इस बार एक क्विंटल की डिमांड मिली है। महिला समूह द्वारा हर वर्ष हर्बल रंग तैयार किया जाता है, ताकि लोग सुरक्षित ढंग से होली मना सकें। बाजार का खुला रंग सस्ता व स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है, खास तौर से चेहरे व गर्दन की त्वचा को भारी नुकसान पहुंचाता है। यही नहीं छोटे बच्चो की त्वचा पर इन होली के रंगों का भारी असर पहुंचता हैं। जिससे बचने की जरूरत हैं।

महिलाओं का कहना है कि हर्बल रंग से त्वचा को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होता हैं। यह रंग महिलाओं व बच्चों के लिए पूरी तरह फ्रेंडली हैं, जिससे स्वास्थ्य को कोई नुकसान नहीं होता हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles