28.4 C
New York
Tuesday, April 14, 2026

Buy now

Paonta Sahib: सरकारी स्कूल की शिक्षिका ने लेक्चरर पर लगाएं छेड़छाड़ के आरोप..

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

पांवटा साहिब पुलिस उप मंडल के तहत पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत आने वाले एक स्कूल की अध्यापिका ने सहकर्मी पर छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं।

मामले को लेकर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता शिक्षिका का आरोप है कि राजकीय शिवपुर स्कूल में कार्यरत फिजिक्स प्रवक्ता महेश शर्मा लंबे समय से उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। वह उनके साथ छेड़छाड़ करता रहा है और आपत्तिजनक टिप्पणियां करता है। शिकायत के अनुसार आरोपी कई बार मिलने पर उनके शरीर को अनुचित तरीके से छूता रहा। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो कथित तौर पर आरोपी ने कहा कि तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। मेरी पहुंच ऊपर तक है।

शिक्षिका ने शिकायत में बताया कि 25 फरवरी को सुबह करीब 8:48 बजे जब वह स्टाफ रूम में अपना सामान रखने जा रही थीं, तभी आरोपी वहां पहुंचा और उनके साथ बदसलूकी करने लगा। आरोप है कि उसने अनुचित तरीके से छूने का प्रयास किया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। विरोध करने पर आरोपी ने स्टाफ के अन्य सदस्यों के सामने उन्हें थप्पड़ भी मारे। पीड़िता ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी गंभीर आशंका जताते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

हालांकि, स्कूल सहकर्मी से ये भी पता चला है कि आरोपी शिक्षक बेकसूर है, और शिकायत किसी और कारणों से भी किये जाने की आशंका जताई जा रही हैं। ये सब अब पुलिस के लिए जांच का विषय हैं। फिलहाल मामले में FIR दर्ज कर ली गई हैं।

इस संबंध में एसपी निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि शिक्षिका की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles