7.5 C
New York
Thursday, April 23, 2026

Buy now

भक्ति की आड़ में घिनौना खेल! 2 मासूम बच्चियों के प्राइवेट पार्ट को टच कर रहा था बाबा, तभी आ पहुंचे परिजन, फिर…

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक मंदिर परिसर के भीतर नाबालिग बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न का घिनौना मामला सामने आया है। यहां श्री राधा-कृष्ण मंदिर में रह रहे एक व्यक्ति (जो स्वयं को बाबा बताता था) को दो छोटी बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें करते हुए पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

मंदिर परिसर में रह रहा था आरोपी

जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान वचित्र सिंह (निवासी हरिओम कलां, लुधियाना) के रूप में हुई है। आरोपी पिछले कुछ समय से मंदिर परिसर में रह रहा था। स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी पिछले कुछ समय से वहां रह रहे प्रवासी परिवारों की पांच साल की मासूम बच्चियों को अपना निशाना बना रहा था। जब बच्चियों के व्यवहार में आए बदलाव को देखकर अभिभावकों को संदेह हुआ, तो उन्होंने मंदिर में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आरोपी को बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें करते हुए पकड़ लिया।

दर्ज हुआ मामला

इधर, घटना की सूचना मिलते ही हमीरपुर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) बलबीर सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेने के बाद बच्चों और उनके अभिभावकों के बयान दर्ज किए हैं। एसपी ने बताया, “प्राथमिक जांच और बयानों में यह स्पष्ट हुआ है कि आरोपी ने बच्चियों के साथ न केवल अश्लील हरकतें कीं, बल्कि उनके निजी अंगों को छूकर यौन उत्पीड़न भी किया।”

आरोपी सलाखों के पीछे

पुलिस ने आरोपी वचित्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles