15.3 C
New York
Sunday, April 12, 2026

Buy now

सिरमौर में भीषण हादसा: अज्ञात वाहन ने दो लोगों को कुचला, मौके पर हुई मौ/त, चालक फरार

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है, जहाँ कालाअंब-त्रिलोकपुर संपर्क मार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। यह दुखद घटना गुरुवार दोपहर करीब 1:50 बजे की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों व्यक्ति सड़क किनारे पैदल चल रहे थे, तभी एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी वाहन और चालक की पहचान की जा सके। इस घटना से इलाके में शोक की लहर है।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles