9 C
New York
Monday, April 13, 2026

Buy now

SP साेलन का बड़ा एक्शन: ड्यूटी में लापरवाही पर 5 पुलिसकर्मी सस्पैंड, 4 होमगार्ड जवानों पर भी गिरी गाज

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में पुलिस विभाग ने लापरवाही के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। सोलन के पुलिस अधीक्षक (एसपी) गौरव सिंह ने ड्यूटी के दौरान कोताही बरतने वाले कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पैंड कर दिया है। इसके अलावा, ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले 4 होमगार्ड जवानों के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

रात 2 बजे एसपी ने किया औचक निरीक्षण

यह कार्रवाई सोमवार देर रात एसपी द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के बाद की गई। जानकारी के अनुसार, एसपी गौरव सिंह कानून व्यवस्था और रात्रि ड्यूटी की हकीकत परखने के लिए रात करीब 2 बजे अचानक फील्ड में निकले। उन्होंने परवाणू, धर्मपुर और सोलन सदर थाना क्षेत्रों के तहत आने वाले थानों और चौकियों का सरप्राइज विजिट किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने पाया कि कई कर्मचारी अपनी ड्यूटी को लेकर गंभीर नहीं थे। जांच में सामने आया कि कुछ क्षेत्रों में पुलिस की रात्रि गश्त (पेट्रोलिंग) संतोषजनक नहीं थी। वहीं, एक स्थान पर जांच अधिकारी द्वारा भी ड्यूटी सही तरीके से नहीं निभाई जा रही थी। मौके पर 5 पुलिसकर्मी और 4 होमगार्ड जवान अपनी जिम्मेदारियों में लापरवाही बरतते हुए पाए गए।

महकमे में मचा हड़कंप

एसपी गौरव सिंह द्वारा रातों-रात लिए गए इस कड़े एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। इस कार्रवाई के जरिए एसपी ने स्पष्ट संकेत दिया है कि जनता की सुरक्षा और ड्यूटी में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। माना जा रहा है कि इस सख्ती के बाद जिले में पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था में सुधार आएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles