25.4 C
New York
Saturday, July 25, 2026

Buy now

हर्षवर्धन चौहान का तीन दिवसीय सिरमौर प्रवास कार्यक्रम

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

Description

उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान आगामी तीन दिन 22, 23 व 24 जनवरी, 2026 को जिला सिरमौर के प्रवास पर होंगे।

Description

यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि उद्योग मंत्री 22 जनवरी को उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन नाहन में प्रातः 11 बजे जिला योजना विकास एवं 20 सूत्री कार्यक्रम समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे तथा दोपहर बाद केंद्रीय प्रायोजित योजना की जिला स्तरीय सलाहकार एवं निगरानी समिति की अध्यक्षता करेंगे।

23 जनवरी को उद्योग मंत्री आईटीआई शिलाई में कौशल दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे तथा इसके उपरांत वह जनता की समस्याओं को भी सुनेंगे।

हर्षवर्धन चौहान 24 जनवरी को ग्राम पंचायत कांडो भटनोल के कांडो में जन समस्याओं का निराकरण करेंगे तथा दोपहर बाद ग्राम पंचायत दाहर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles