Wednesday, February 4, 2026
HomeUncategorizedउपलब्धि: सिरमौर के शिलाई गांव की बेटी सृष्टि नेगी बनीं नर्सिंग ऑफिसर..

उपलब्धि: सिरमौर के शिलाई गांव की बेटी सृष्टि नेगी बनीं नर्सिंग ऑफिसर..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र में बसे हाटी समुदाय के छात्र-छात्राएं सफलता की नित नई कहानी लिख रहे हैं।

मेहनत, लगन और पढ़ाई के प्रति समर्पण के बूते हर एक क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं।

हाटी की बेटियां बेटों से कमतर नहीं है बल्कि आगे ही निकल रही हैं, इसी कड़ी में शिलाई की बेटी सृष्टि नेगी ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। वह नर्सिंग ऑफिसर बनी है।

सृष्टि नेगी ने AllMS (NORCET) Exam सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया है, अब वह JIPMER, पोडुचेरी में अपनी सेवाएं देगी। सृष्टि नेगी ने अपनी पढ़ाई DAV स्कूल पांवटा साहिब से शुरू की और बाद में Mata Padmawati College of Nursing Nahan से BSC नर्सिंग की पढ़ाई पूरी की। सृष्टि नेगी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गांव के कुल देवी देवताओं, माता-पिता और अध्यापकों को दिया हैं।

सृष्टि के पिता पूर्व सैनिक देवेंद्र सिंह नेगी और माता रक्षा नेगी ने बताया कि देवी देवताओं के आशीर्वाद और बेटी की मेहनत के कारण यह संभव हो पाया है। सृष्टि के इस सफलता के लिए बहुत सारे लोगों ने सोशल मीडिया व मीडिया के माध्यम से बधाई एवं शुभकामनाएं भेजी हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments