ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)
जिला सिरमौर पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार (21 अक्टूबर 2026) को थाना माजरा के अंतर्गत मिश्रवाला क्षेत्र में पुलिस ने 18.94 ग्राम चिट्टा/स्मैक बरामद किया।
एसआईयू की नाहन टीम ने मिश्रवाला क्षेत्र में गश्त के दौरान NH-07 पर हिमाचल होम स्टे के समीप गुप्त सूचना के आधार पर हुंडई i20 कार (नंबर PB65AH-5468) में सवार दो व्यक्तियों अमरजीत सिंह (38 वर्ष), निवासी खिजराबाद, जिला मोहाली, पंजाब तथा गुरप्रीत सिंह (30 वर्ष), निवासी गांव भंजौली, जिला मोहाली, पंजाब के कब्जे से 18.94 ग्राम चिट्ठा/स्मैक बरामद किया।
इस संबंध में पुलिस थाना माजरा में ND&PS Act की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। आरोपीयों को गिरफ्तार करके आज अदालत मे पेश किया जाएगा। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है तथा मादक पदार्थों के स्रोत एवं इस कारोबार से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
